जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में हिन्दी पखवाड़े का शुभारम्भ

0
407
Hindi fortnight started in Jawahar Navodaya Vidyalaya Karira

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

  • हिन्दी हमारी आन, बान और शान है : प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना

जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में आज प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर हिन्दी पखवाड़े का शुभारम्भ किया। प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी हमारी आन, बान और शान है। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए हिंदी पखवाड़े के दौरान अनेक हिंदी कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, कवि सम्मेलन व संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्र भाषा एकता की प्रतीक

कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय की प्राध्यापिका सुदेश कुमारी ने किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार एक राष्ट्र गीत, एक राष्ट्र ध्वज राष्ट्रीय एकता के प्रतीक होते हैं उसी प्रकार राष्ट्र भाषा भी एकता की प्रतीक होती है। कार्यक्रम के अंत में उप-प्राचार्य ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्राध्यापिका सरोज यादव व अन्य स्टाफ सदस्य व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : वर्ष 2025 तक टीबी रोग को समाप्त करने का लक्ष्य : सिविल सर्जन डॉ. देविंदर ढांडा

ये भी पढ़ें : रोहतक पीजीआई की महिला डॉक्टर से 50 हजार रुपये की ठगी

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE