ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी को एक करोड़ देगी हिमाचल सरकार

0
594
Tokyo olympic
Tokyo olympic
पुलिस विभाग में उपपुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त करने की भी घोषणा, मुख्यमंत्री ने सदन में किया इसका ऐलान
आज समाज डिजिटल,शिमला:
प्रदेश सरकार टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य वरूण कुमार को एक करोड़ रुपए देगी। वरूण हिमाचल प्रदेश के चंबा के डल्हौजी उपमंडल के मूल निवासी हैं और वर्तमान में उनका परिवार आजीविका के मकसद से पंजाब के जालंधर में रह रहा है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को विधानसभा में वरूण कुमार को एक करोड़ रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने वरूण कुमार को उनकी योग्यता के अनुसार पुलिस विभाग में उपपुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने एक वक्तव्य के दौरान सदन ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारत की पुरुष हाकी टीम ने 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया है।
उन्होंने कहा कि वरूण का परिवार आजीविका अर्जन के लिए पंजाब के जालंधर में रहता है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में स्पर्ण पदक हासिल करने वाले को दो करोड़, रजत पदक को एक करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 50 लाख रुपए के नगद पुरस्कार का प्रावधान है, लेकिन सरकार ने नियमों में बदलाव कर स्वर्ण पदक विजेता को दो करोड़, रजत पदक विजेता को एक करोड़ 20 लाख रुपए और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपए देने का प्रावधान किया है। खेल मंत्री राकेश पठानिया ने मुख्यमंत्री का आभार जताया, वहीं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाकी खेल को तवज्जो देने के लिए कांगड़ा में एक हॉकी अकादमी को खोलकर वरूण कुमार की सेवाएं ली जाएंगी।
SHARE