Hemsa State Committee : हरियाणा प्रदेश के लिपिक वर्गीय कर्मचारी 26 अक्टूबर को डीएसई पंचकूला पर करेंगे आक्रोश प्रदर्शन

0
125
खंड शिक्षा अधिकारी अलका को आक्रोश प्रदर्शन का नोटिस सौंपते हेमसा के प्रदेश प्रेस सचिव सुजान मालड़ा व अन्य पदाधिकारी।
खंड शिक्षा अधिकारी अलका को आक्रोश प्रदर्शन का नोटिस सौंपते हेमसा के प्रदेश प्रेस सचिव सुजान मालड़ा व अन्य पदाधिकारी।
  • सरकार कर्मचारियों की लंबित मांगों का समय रहते करे समाधान – सुजान मालड़ा

Aaj Samaj (आज समाज), Hemsa State Committee, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
हेमसा राज्य कमेटी के आह्वान पर 26 अक्टूबर को निदेशालय शिक्षा सदन पंचकूला पर लंबित मांगों को लेकर प्रस्तावित आक्रोश प्रदर्शन का नोटिस हेमसा खंड महेंद्रगढ़ के प्रधान हवासिंह यादव की अध्यक्षता में बीईओ अलका को निदेशक सेकेंडरी शिक्षा पंचकूला के नाम सौंपा गया।

इस अवसर पर हेमसा के प्रदेश सचिव अनिल कुमार व प्रदेश प्रेस सचिव सुजान मालड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कर्मचारी नेता सुजान मालड़ा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षामंत्री एवं उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक को 18 महीने बीत जाने के बाद भी जिन मांगों पर सहमति बनी थी। उनको अभी तक लागू नही किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैए के कारण कर्मचारियों को उनके लाभ समय पर नहीं मिल रहा ।

जिससे कर्मचारियों में सरकार व शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के प्रति गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारियों का सारा रिकार्ड एच.आर.एम.एस. पर आन लाइन है । उसके बाद भी कर्मचारियों को एसीपी व पदोन्नति के मामले काफी दिनों से लंबित है। 14 अगस्त 2020 को हुए अव्यवहारिक आन लाइन तबादले में प्रभावित हुए कर्मचारियों के लिए आज तक ड्राइव चालू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से बातचीत का न्योता संगठन को दिया गया। प्रतिनिधि मंडल बातचीत के गया भी। लेकिन रात 11 बजे तक इंतजार करके प्रतिनिधि मंडल अपनी नाराजगी दर्ज करवाकर लौट आया। जो सरकार की तानाशाही को दर्शाता है।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अब भी समय है। हेमसा प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए बुलाकर लंबित समस्याओं का समाधान करें। अन्यथा शिक्षा विभाग का लिपिक वर्गीय कर्मचारी 26 अक्टूबर को निदेशालय शिक्षा सदन पंचकूला पर भारी संख्या में पहुंचकर आक्रोश प्रदर्शन करेगा। हेमसा खंड महेंद्रगढ़ के प्रधान हवासिंह व सचिव श्याम मनोहर ने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया तो खंड महेंद्रगढ़ से अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी पंचकूला पहुंचकर निदेशालय पर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे।

ये है मांगे

25 अगस्त 2014 के मंत्रीमंडल के फैसले के अनुसार लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को 01/01/2016 से बेसिक पे 35400 दिया जाए। सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में स्थापना अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में अधीक्षक, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों कार्यालयों में उप अधीक्षक, सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सहायक, सभी खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में दो सहायक, दो लिपिक व चतुर्थ श्रेणी के नए पद सृजित किए जाएं। खाली पदों पर पदोन्नति की जाए। एसीपी का लाभ 8-16-24 की बजाय 5-10-15 में दिया जाए। मिडिल स्कूलों में कैप्ट की गई पोस्ट बहाल की जाए। एनीव्हेयर के लिपिकों का समायोजन नजदीक किया जाए। पुरानी पेंशन व एक्सग्रेसिया पालिसी बहाल की जाए। कौशल रोजगार निगम भंग कर स्थाई भर्ती की जाए। एस.ई.टी.सी. में छूट कर विभागीय रिफ्रेशर कोर्स करवाया जाए। इस अवसर पर हवासिंह यादव, सुदेश यादव, पियूष गौतम, शीला देवी, शिखा, श्याम मनोहर आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े  : Aaj ka Rashifal 10 October 2023: ये राशि के लोग बड़ा लेनदेन अपने भाइयों की निगरानी में करें, जानें अपना राशिफल

यह भी पढ़े  : Haryana Yadav Mahasabha : राकेश यादव बने हरियाणा यादव महासभा के युवा उपाध्यक्ष

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE