वार्ड नंबर 8 की आंगनबाड़ी केंद्र में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

0
229
Health checkup camp organized in Anganwadi center
Health checkup camp organized in Anganwadi center
  • महिलाओं एवं बच्चों के उपयुक्त विकास हेतु प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं अनेक प्रयास :- सीडीपीओ सरला यादव

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मनाए जा रहे पोषण जागृत माह के अंतर्गत महेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर 8 के आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग महेंद्रगढ़ की सीडीपीओ सरला यादव द्वारा की गई। कैंप के दौरान लैब टेक्निशियन प्रियंका द्वारा उपस्थित सभी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी वर्कर एवं उपस्थित महिलाओं तथा बच्चों का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया।

आगामी 1 माह तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में लगेंगे स्वास्थ्य जांच शिविर

इस मौके पर सीडीपीओ सरला यादव ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों के उपयुक्त विकास हेतु समय-समय प्रशासन द्वारा भी अनेक प्रयास किए गए हैं। वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को पोषित भोजन उपलब्ध कराना, समय पर टीकाकरण एवं अन्य उपचार उपलब्ध कराना। उनमें साक्षरता का प्रतिशत बढ़ाना, कन्या भ्रूण हत्या रोकना, केवल कन्या के संतान वाले दम्पत्तियों को कन्या पालन-पोषण शिक्षा आदि में सरकारी सहायता देना, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करना आदि है। इसके अलावा महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं समाज में अपना उचित स्थान प्राप्त करने व सक्रिय बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम बहुत प्रभावी सिद्ध हुए हैं। महिलाओं एवं बच्चों में कुपोषण का स्तर कम हो गया है। गांवों में भी टीकाकरण एवं बीमारियों के सही उपचार हेतु जागृति आ रही है। कन्याओं के पालकों में भी बालिका शिक्षा के प्रति रूचि दिखाई दे रही है। केवल बालिका संतान वाले दंपतियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। प्रसव के समय महिलाओं की मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। महिलाएं सरकारी सहायता प्राप्त कर स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बन रही है। महिलाओं एवं बच्चों के समुचित विकास का उपयुक्त वातावरण तैयार हो रहा है।

उन्होंने बताया कि आगामी 1 माह तक पोषण जागृति माह के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में हेल्थ चेकअप कैंप, महिला गोष्टी, नुक्कड़ नाटक व रेसिपी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर में सुपरवाइजर नीतू यादव, सुमनलता, अनीता एवं सभी वर्कर व हेल्पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :ब्रेकफ़ास्ट में कुछ नया खाना है तो नाश्ते में बनाएं मिक्स दाल वड़ा

ये भी पढ़ें : लडाई-झगडे के मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : महिलाओ की सुरक्षा के लिये पुलिस गम्भीर, शिकायत मिलने पर तुरन्त की जाती है कारवाई: पुलिस अधीक्षक

ये भी पढ़ें : नए साल के उपलक्ष में ओपन शैल्टर होम पटीकरा में कार्यक्रम आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE