Hazur Baba Sawan Singh Maharaj का 165 वां प्रकाश दिवस कृपाल आश्रम नूरवाला पानीपत में धूमधाम से मनाया गया

0
156
Hazur Baba Sawan Singh Maharaj
Hazur Baba Sawan Singh Maharaj

Aaj Samaj (आज समाज),Hazur Baba Sawan Singh Maharaj, पानीपत : कृपाल आश्रम नूरवाला पानीपत में दिल्ली से आई परिचर ममता भोला ने संत राजिंदर सिंह महाराज की तालीम से अवगत कराया। वर्तमान अध्यक्ष संत राजेंद्र सिंह महाराज ने कहा कि हम सब बहुत ही खुशनसीब हैं कि हजूर बाबा सावन सिंह महाराज ने हमें अध्यात्म के रास्ते पर चलाया। ऐसे संत महापुरुष दुनिया में हमें परमात्मा से जोड़ने के लिए आते हैं वह हमें बार-बार हमारे वास्तविक रूप आत्मा के बारे में समझाते हैं और हमें एक सदाचारी जीवन के लिए प्रेरित करते हैं सत्संग में बताया गया राम चार प्रकार के होते हैं। एक राम जो दशरथ के पुत्र रामचंद्र का नाम है, दूसरा राम मन है जो घट घट के अंदर है, तीसरा राम काल है जिसका यह त्रिलोकी या तीन गुणों का पसारा है और चौथा राम इन सब से त्रिगुणा यानी तीनों गुणों से न्यारा है।

 

सावन सिंह महाराज की जीवनी पर संदेश दिया

अपने संदेश में उन्होंने आगे फरमाया हजूर बाबा सावन सिंह महाराज ने लाखों लोगों को मनुष्य जीवन के वास्तविक उद्देश्य अपने आप को जानना और पिता परमेश्वर को पाने के विषय में केवल समझाया, बल्कि उनके इसका वास्तविक अनुभव प्रदान किया वह हमेशा यही चाहते थे कि हम अपने आपको जाने और पिता परमेश्वर को पाएं आश्रम में बच्चों ने भी सावन सिंह महाराज की जीवनी पर संदेश दिया और सारी संगत से शपथ दिलवाई कि हम हर सत्संग में पहुंचेंगे और उसे ध्यान से सुन कर अपने जीवन पर आचरण करेंगे। सरदार प्रधान राजा सिंह ने दिल्ली से आई परिचर ममता भोला का सारी संगत की ओर से भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रधान राजा सिंह, प्रधान सतीश सचदेवा, सचिव योगराज और राकेश मुथरेजा, नीरू मुथरेजा और पूरी कमेटी ने हजूर बाबा सावन सिंह महाराज को बधाई दी और इसके पश्चात लंगर सारी संगत को खिलाएगा।

SHARE