Hathras case- Rahul Gandhi and Priyanka meet family of victim, console family: राहुल गांधी और प्रियंंका ने की पीड़िता के परिजनों से मुलाकात, परिवार को दी सांत्वना

0
451

दिनभर सफर करने के बाद और पुलिस प्रशासन से भिड़ते हुए आखिरकार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी व ाड्ररात में हाथरस पीड़िता के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। यह मुलाकात बंद कमरे की गई। प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगा कर सांत्वना दी। यह मुलाकात एक घंटे चली। घर के बाहर मीडिया वालों का जमावड़ा लगा हुआ था। परिजनों से मुलाकात केबाद प्रियंका ने कहा कि परिवार न्यायिक जांच चाहता है। प्रियंका ने जोर देकर कहा कि वह इस मुश्किल घड़ी मेंपीड़िता केपरिवार के साथ खड़ीं हैं। उन्होंने कहा कि “हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, जहां कभी भी अन्याय होगा हम जाएंगे।”

हाथरस में दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता के परिजनों से मिलने केलिए आज एक बार फिर राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा हाथरस जा रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने डीएनडी पर भारी पुलिस दल तैनात कर रखा था और राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता भी हाथरस की ओर कूच कर रहे हैं। हाथरस की गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए राहुल और प्रियंका हाथरस कूच कर रहे हैं। हालांकि कल उन्हें वहांनहीं जाने दिया गया था और हिरासत में ले लिया गया था। जबकि आज उन्हें हाथरस जाने की अनुमति दे दी गई है। चूंकि वहां धारा 144 लागू है तो राहुल गांधी के साथ पांच और लोग हाथरस जा सकेंगे। राहुल गांधी के साथ हाथरस जााने केलिए कांग्रेस के कई सांसद और विधायक डीएनडी फ्लाईओवर पहुंचे। हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम जब नोएडा के डीएनडी पर पहुंचा वहां जमकर हंगामा हुआ। बाद में राहुल गांध्ी को हाथरस जाने की इजाजत दी गई है। जबकि दूसरी ओर यूपी के डीजीपी व प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी हाथरस पहुंचकर पीड़िता के परिवार सेबातचीत की। आज सुबह ही तीन दिनों बाद मीडिया को भी आखिरकार पुलिस ने पीड़िता के घर तक जाने की इजात दे दी थी। बता दें कि गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने टीवी चैनल वालों से बातचीत में अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

– राहुल और प्रियंका गांधी की गाड़ी हाथरस जाने के लिए डीएनडी से रवाना हुई।

-राहुल और प्रियंका को हाथरस जाने की इजाजत के बाद भी भीड़ इकट्ठी होने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज।

SHARE