Haryana Yoga Commission : जिला स्तर का योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न

0
507
योगाभ्यास करते अधिकारी व कर्मचारी।
योगाभ्यास करते अधिकारी व कर्मचारी।
  • हरियाणा योग आयोग के सदस्य डॉ. मदन मानव पहुंचे शिविर में
  • आधुनिक युग में मनुष्य काया को छोड़ माया की तरफ भाग रहा : डॉ. मदन मानव

Aaj Samaj (आज समाज), Haryana Yoga Commission, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
हरियाणा योग आयोग के सदस्य डॉ. मदन मानव ने कहा कि आधुनिक युग में मनुष्य अपनी काया को छोड़कर माया की तरफ भाग रहा है। यही संसार में दुखों का सबसे बड़ा कारण है। अगर हर मनुष्य योग को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो समाज बहुत ही सुखी, समृद्ध, सुंदर, संतुष्ट व आनंदित हो जाएगा। श्री मानव आज नारनौल आईटीआई मैदान में जिला स्तर के योग प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन का मूल उद्देश्य सुख व आनंद में रहते हुए सभी को सुखी और आनंदित करते हुए मोक्ष प्राप्त करना है। संसार में पहला सुख निरोगी काया है लेकिन आज के भौतिकवादी युग में इसे उल्टा कर दिया है। आज पहला सुख माया को समझने लगे हैं। इसी कारण विश्व में संघर्ष हो रहा है।

योग आयोग के सदस्य ने कहा कि योग का आयोजन केवल एक दिन का नहीं बल्कि इसे पूरे साल इसी तरह अपने जीवन में धारण करना चाहिए, तभी योग की सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में हमारी प्राचीन पद्धति को स्वीकार किया है। यह हम सब के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लगातार योग को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। सरकार का मुख्य मकसद है कि प्रत्येक नागरिक निरोगी रहकर इस देश के विकास में अपना योगदान दे।

योग प्रशिक्षु नीलेश, बजरंग तथा अरुण कुमार ने प्रोटोकॉल के अनुसार योगिक क्रियाएं करवाई।

इसके अलावा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय से बहन मधु ने शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक तौर पर मजबूत रहने के सिद्धांतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मन को शांत करने में मददगार है भ्रामरी प्राणायाम

भ्रामरी प्राणायाम थकान और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है। इस तकनीक में सांस छोड़ने की आवाज मधुमक्खी के गुंजन की आवाज के समान होती है। यही कारण है कि इसे भ्रामरी प्राणायाम कहा जाता है। मन को शांत करने के लिए भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास बहुत मददगार होता है। आप अपने जबड़े, गले और चेहरे में ध्वनि कंपन को आसानी से महसूस कर सकते हैं। सभी मनुष्य को यह प्राणायाम हर रोज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Karnal News : भ्रष्टाचार में लिप्त तीन फरार पुलिस कर्मचारियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया इनाम घोषित

यह भी पढ़ें : Accident Case : तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो बाइक सवार युवकों की जान

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE