दो जिले सबसे ठंडे, 10 जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे Haryana Weather Update

0
624
Haryana Weather Update
Haryana Weather Update

Haryana Weather Update दो जिले सबसे ठंडे, 10 जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे 

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Haryana Weather Update : वर्तमान समय में हरियाणा ठंड से कंपाकंपा रहा है। सबसे कम तापमान वाले 10 क्षेत्रों में हरियाणा के दो जिले शामिल हैं। महेंद्रगढ़ शुक्रवार रात भी ठंड का बोलबाला रहा। मैदानी क्षेत्र का यह तीसरा सबसे ठंडा स्थान रहा। हिसार की रात भी और ज्यादा ठंडी हो गई हैं। सबसे कम तापमान माने 10 इलाकों में हिसार आठवें स्थान पर रहा।

ठंड के आगोश में यमुनानगर

Haryana Weather Update

यमुनानगर भी ठंड के आगोश में आ गया है। यहां रात का तापमान 3 डिग्री तक गिर कर नीचे आ गया। फतेहाबाद और यमुनानगर हरियाणा के तीसरे सबसे ठंडे स्थानों में हैं। सिरसा में तापमान कुछ सुधरा है, तो सोनीपत में पारा 3 दिन से लगातार गर्त में जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान को लेकर जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के कारण बरसात का खतरा भी प्रदेश के कई जिलों में मंडरा रहा है। 2 फरवरी की रात से मौसम में बदलाव का अनुमान मौसम विशेषज्ञों को है।

मौसम विभाग का दावा: और गिरेगा पारा

Haryana Weather Update

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डा. एमएल खिचड़ का कहना है कि हरियाणा में एक फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। सुबह धुंध रहेगी। रात के तापमान में गिरावट होगी। (Haryana Weather Update) पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दो फरवरी रात से मौसम बदलेगा। अभी दो दिन और इंड से निजात नहीं मिलने वाली है।

पंजाब-राजस्थान के तीन शहर ठंड में आगे

महेंद्रगढ़ में रात के तापमान में मामूली अंतर आया है। शुक्रवार रात को यहां का पारा 1.9 डिग्री पर रहा। (Haryana Weather Update) एक दिन पहले यह 1.7 डिग्री था। अब भी यह मैदानी इलाकों में चौथा सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। पहले दो स्थानों पर पंजाब का बठिंडा 1.6 डिग्री, आदमपुर, जालंधर 1.6 डिग्री  पहले और राजस्थान का रिठोली, चित्तौरगढ़ 1.7 डिग्री  दूसरे स्थान पर है।

यमुनानगर, सोनीपत में गिरा तापमान

यमुनानगर में भी ठंड का प्रकोप एकाएक बढ़ गया। यहां दामला का तापमान 3.1 डिग्री  दर्ज किया गया। एक दिन पहले यहां पारा 6 डिग्री दर्ज हुआ था। अब ठउफ का सोनीपत भी राज्य के चार सबसे ठंडे स्थानों में आ गया है। यहां शुक्रवार रात को तापमान 4.4 डिग्री  रहा। एक दिन पहले यह 4.8 डिग्री था। सिरसा का तापमान एक डिग्री तक बढ़ कर 4.5 डिग्री  पर आ गया है। साथ लगते फतेहाबाद में पारा 1.5 डिग्री नीचे जाकर 3.1 डिग्री  पर आ गया है।

कई जगह तापमान 5 डिग्री से गिरा

हरियाणा के 10 स्थानों का पारा रात को 5 डिग्री से नीचे रहा तो 7 जिले ऐसे रहे जहां पारा 5 और 5.7 डिग्री के बीच रहा। ठंड का पूरा असर प्रदेश में बना हुआ है। प्रदेश में तापमान में औसतन 1 डिग्री तक की गिरावट आई है। एक दिन पहले तक अंबाला का पारा राज्य में सर्वाधिक 8.4त्ू रहा था। शुक्रवार की रात को सबसे ज्यादा तापमान अंबाला का ही 7.4 डिग्री रहा।

तापमान के साथ बढ़ी हवा

हिसार के मौसम की बात करें तो शुक्रवार रात यहां का पारा हिसार 2.7 डिग्री और बालसमंद का पारा 5.1 डिग्री  रहा। दिन निकलने के बाद शनिवार सुबह तापमान 3.1 डिग्री हो गया। क्षेत्र में दिन का अधिकतम तापमान 19.0 (-1.5) पर आ गया है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार बढ़ कर 3.2 प्रति घंटा पर आ गई है। सूर्य के चमकने का समय भी बढ़ गया है। शनिवार को दिन में सूर्य की चमक 8.7 घंटे तक रहेगी।

SHARE