हरियाणा में अगले पांच दिन तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना Haryana Weather Update 16 April 2022

0
446
Himachal Weather Update On 05 June 2022
Himachal Weather Update On 05 June 2022

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़ :

Haryana Weather Update 16 April 2022 : हरियाणा में अगले पांच दिनों भीषण में गर्मी पड़ने की संभावना है। कुछ दिन से हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश और बूंदाबांदी तापमान में गिरावट से लोगों को राहत हो रही है। शनिवार यानि आज से गर्मी ने फिर अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया, प्रदेश में फिर गर्मी ने लोगो के पसीने छुड़वाने शुरू कर दिये। आने वाले दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान फिर से 45.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

हरियाणा सहित इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

नारनौल के नोडल अधिकारी चंद्रमोहन ने कहा कि बलूचिस्तान और थार रेगिस्तान से शुष्क और गर्म हवाएं एक बार फिर पूरे क्षेत्र में राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली समेत पूरे मैदानी राज्यों पर हावी हो जाएंगी। इससे पूरे इलाके में फिर से तापमान बढ़ेगा और लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे इलाके में येलो अलर्ट जारी किया है।

सोनीपत जिला के जगदीशपुर में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। (Haryana Weather Update 16 April 2022) इसके बाद हिसार जिले के फार्म एरिया में दिन का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बतादें मौसम विभाग ने अगले पांच दिन लू चलने और 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगो को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Haryana Weather Update 16 April 2022

Also Read : दमदार कैमरा और परफॉर्मेंस वाले ये टॉप सबसे शानदार स्मार्टफोन , जानिए

SHARE