Haryana Lok Sabha Elections : जनसमर्थन से देश में तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

0
10
तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Aaj Samaj (आज समाज), Haryana Lok Sabha Elections, प्रवीण वालिया, करनाल : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को करनाल में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत की। सबसे पहले मुख्यमंत्री निर्मल कुटिया पहुंचे। यहां माथा टेका और संतजनों का आशीर्वाद लिया तथा सेवा कार्य किया। इसके बाद सीएम लेडिज इंडस्ट्रीयल होम कुंजपुरा रोड में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां कन्याओं ने फूल भेंट कर सीएम का स्वागत किया। इस कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री रघुनाथ नगर में पहुंचे।

कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जहां दुर्गा अष्टमी पर्व की बधाई दी, वहीं लोकसभा चुनाव में अपना एक-एक वोट भाजपा उम्मीदवारों को देने की अपील कर देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार चुनने का आह्वान किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। 2014 में देश अर्थव्यवस्था की सूची में 11वें स्थान पर था, जो अब पांचवे स्थान पर पहुंच गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा लागू की कई योजनाओं का लंबे समय तक मिलेगा लाभ : सीएम

हरियाणा में जब भी पीएम मोदी ने विकास कार्यों के लिए ग्रांट भेजी, उसमें हरियाणा सरकार ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर प्रदेश में विकास कार्य करवाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए हरियाणा में जो जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की, उसक लाभ आने वाली कई पीढिय़ों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें मनोहर लाल जी को सबसे ज्यादा वोटों से जितवाकर लोकसभा में भेजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन वे गरीबी खत्म नहीं कर पाए। लोगों का विश्वास कांग्रेस से उठ चुका है। देश की जनता पीएम मोदी पर विश्वास करती है और तीसरी बार लगातार मोदी सरकार बनाने के लिए तैयार है। सीएम ने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में जो वादे देश की जनता से किए गए हैं, उन पर सरकार बनते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। भाजपा के घोषणा पत्र में देश के विकास की बात की गई है।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान योगेंद्र राणा, संजय बठला, जगमोहन आनंद, राजिंद्र राजपाल, सुरेंद्र गाबा, जुगल बठला, विनीत भाटिया, कमल मुंजाल, पंकज भारती, अमित आहूजा, भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह शेखावत, महामंत्री रमन अग्रवाल, त्रिलोक शर्मा, जसपाल वर्मा, ईश गुलाटी व विनोद खेत्रपाल आदि मौजूद रहे।

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE