रोहतक : हरियाणा जाट महासभा ने की बैठक

0
327

संजीव कुमार, रोहतक :
हरियाणा जाट महासभा की एक अहम बैठक गोहाना रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदीप हुड्डा प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप हुड्डा ने बताया कि हरियाणा जाट महासभा द्वारा हाल ही में जमीनी स्तर किये गए। सर्वे में यह निकल कर सामने आया है कि निगम, तहसील व कुछ सरकारी विभागों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। कागजों की खानापूर्ति के नाम पर आम जनता को खूब परेशान कर रिशवत मांगी जा रही है। आम जनता की कोई सुनवाई नही हो पा रही है। हरियाणा जाट महासभा ने हाल ही में प्रदेश के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों की एक सूची तैयार कर रही है जो जमकर प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला रहे हैं। ऐसे अधिकारियों की सूची जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखी जायेगी। जो अपने पद का रोब दिखा कर आम जनता को परेशान कर बोलने का मौका तक नहीं दे रहे हैं। ऐसे लोगों को उनके आकाओं का राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है। जिससे जनता खुद को ठगा हुआ, बेबस और लाचार महसूस कर रही है। हरियाणा जाट महासभा ने पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर एक एक कमेटी गठित की है जो कि ऐसे अधिकारियों को सबक सिखाने और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए मीडिया, खुफिया तंत्र, विजिलेंस व एंटी करप्शन के साथ मिलकर एक जागरूकता अभियान भी चलाने जा रही हैं। जिससे ऐसे अधिकारी सपने में भी रिश्वत लेने की उम्मीद नहीं करेंगे।
सोनीपत के जिलाध्यक्ष करतार दहिया ने बताया कि इस मुहिम में हरियाणा जाट महासभा निष्पक्ष, निडर व ईमानदार अधिकारियों का साथ देंकर उनका मान सम्मान व हौसला बढ़ाएगी व समाज में उनको सम्मानित भी करेगी। बैठक में मुख्य रूप से राजीव सांगवान, करतार दहिया, होशियार सिंह हुड्डा, धर्मबीर हुड्डा, कर्नल रामकरण हुड्डा, डॉ बिजेंद्र मालिक, आशीष मल्हान, राजसिंह देशवाल आदि उपस्थित थे।

SHARE