Haryana CM Manohar Lal प्रदेश की 1250 अनाधिकृत कॉलोनियों होंगी स्वीकृत: मनोहर लाल

0
610
Haryana CM Manohar Lal

प्रवीण वालिया, करनाल :
Haryana CM Manohar Lal : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आने वाले कुछ समय में प्रदेश की 1250 अनाधिकृत कॉलोनियों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी, जिससे लोगों को इन कॉलोनियों में बिजली, पानी, नालियों की समुचित व्यवस्था होंगी।

विकास की कई योजनाएं क्रियान्वित (Chief Manister Manohar Lal)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने करनाल प्रवास के दौरान कहा कि वर्ष 2014 में उनकी सरकार बनने के बाद हरियाणा में विकास के लिए सैकड़ों योजनाएं बनाकर क्रियान्वित की गई हैं। इन योजनाओं का अनुकरण दूसरे प्रदेशों की सरकारों तथा केन्द्र सरकार ने भी अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इतना ही नहीं केन्द्र सरकार ने अपने हाल ही के बजट सत्र में भी हरियाणा द्वारा शुरू की गई अनेक योजनाओं का जिक्र किया है।

उद्योगों का पंजीकरण भी विकास में शामिल (Haryana CM Manohar Lal )

प्रदेश में डिजिटलाईजेशन को बढ़ावा देना, ई-श्रम योजना, मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना में किसानो को आनलाइन पेमेंट तथा उद्योगों का पंजीकरण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ऐसे गरीब परिवारों की पहचान करके उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ बैंकों से ऋण दिलवाकर रोजगार से जोड़ा गया है। सरकार की नीति है कि प्रदेश के विकास के साथ-साथ हर व्यक्ति का जीवन सुखी बने।

42 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास (Haryana CM Manohar Lal )

मुख्यमंत्री ने साढ़े 42 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि करनाल शहर के विकास के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से 1524 करोड रुपए की 85 परियोजनाओं पर काम किया जाना है। इनमें 42 ऐसी परियोजनाएं हैं, जो अधिकांश पूरी हो चुकी हैं, शेष परियोजनाएं 31 मार्च तक पूरी हो जाएंगी। इसके अलावा 36 परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हो चुकी है और 7 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

मां सरस्वती के नाम से गेट निर्माणाधीन (Haryana CM Manohar Lal )

इंद्री रोड पर आत्म मनोहर जैन मुनि को समर्पित घंटाकर्ण द्वार और कुंजपुरा रोड पर ज्ञान और विद्यादायिनी मां सरस्वती के नाम से गेट निर्माणाधीन हैं, शेष तीन गेटों पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है। इनमें करनाल-कैथल रोड (चिड़ाव मोड) पर अध्यात्म गुरु श्रीगुरु नानक देव जी के नाम से एक गेट बनेगा। इसी प्रकार शहर की मूनक रोड पर अंतरिक्ष वैज्ञानिक और करनाल की बेटी कल्पना चावला के नाम से भव्य वेल्कम गेट बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त करनाल-काछवा रोड पर स्वामी विवेकानंद द्वार के नाम से बनाया।

Read More : Chief Minister Manohar Lal शहर के विकास से जुड़ी 42 करोड़ 54 लाख 31 हजार रूपये की 6 परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घघाटन

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE