Haryana Chamber of Commerce and Industry के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के अगुवाई में उद्योगपतियों की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे

0
105
Haryana Chamber of Commerce and Industry
Aaj Samaj (आज समाज),Haryana Chamber of Commerce and Industry, पानीपत :  हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पंचकूला में हुई प्रदेश की बैठक में सर्वसम्मति से विनोद खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। पानीपत पहुंचने पर हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पानीपत इकाई के चेयरमैन विनोद धमीजा व समस्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष  का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडेलवाल ने हरियाणा के उद्योगपतियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने का विश्वास दिलाया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडेलवाल ने बताया कि पिछले तीन-चार महीना से प्रदेश के चुनाव प्रक्रिया में कुछ बाधाएं थी जो समय से पूरी नहीं हो पाई थी, इसलिये प्रदेश के चुनाव में देरी हुई। उन्होंने कहा कि डीआईसी से सब बाधाएं दूर करने के बाद पंचकूला में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें मुझे प्रदेश के सभी चेप्टर ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना।

 

औद्योगिक इकाइयों में लगातार आगजनी की घटनाएं मुख्य मुद्दा

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनोद कहा कि 2014 के बाद से पानीपत का कोई भी सदस्य प्रदेश अध्यक्ष नहीं बना था। उन्होंने कहा कि इस बार पानीपत से प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उद्योगपतियों की समस्याओं को मजबूती से सरकार के सामने रख पाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 1 महीने में प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। विनोद धमीजा ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में लगातार आगजनी की घटनाएं मुख्य मुद्दा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर साल आगजनी की बहुत अधिक घटनाएं होती हैं, लेकिन आग लगने के बाद प्रशासन की आंखें खुलती है। लेकिन समय बीत जाने के बाद सब चुप्पी साध लेते हैं।

 

दमकल विभाग में कई नई गाड़ियां आने वाली थी लेकिन अभी तक क्यों नहीं आई

उन्होंने प्रशासन अधिकारियों से प्रश्न किया कि पिछले 5 महीने में दमकल विभाग में कई नई गाड़ियां आने वाली थी लेकिन अभी तक क्यों नहीं आई है। प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडेलवाल ने कहा कि एक व्यापारी की बहुत सी समस्याएं हैं लेकिन प्रशासन, सांसद व विधायक के सहयोग से उम्मीद करते हैं कि उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान होगा। इस अवसर पर राजीव अग्रवाल सचिव, राकेश भाटिया, सुरेन्द्र मित्तल, अतुल मित्तल कैशियर, नरेश गोयल, राजेंद्र खुराना, रंजीत भाटिया, सुदर्शन चुघ, राजकुमार नन्दा, सुरेश गुगनानी व नरेश गोयल मौजूद रहे।

 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE