Haryana Central University : डॉ. पूजा यादव को एंटीबायोटिक दवाओं पर शोध के लिए चुना

0
242
डॉ. पूजा यादव
डॉ. पूजा यादव
Aaj Samaj (आज समाज), Haryana Central University,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़: केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ हरियाणा की सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. पूजा यादव को एंटीबायोटिक दवाओं पर शोध के लिए चुना है। वर्ष 2023 में चयनित 2 जर्मन व 10 भारतीय महिला शोधार्थियों में वह हरियाणा से इकलौती वैज्ञानिक है। यह टीम एंटीबायोटिक दवाओं के दीर्घकालीन प्रभावों से बचाव हेतु वैकल्पिक उपायों के विकास पर शोध करेगी।

हकेवि सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य है डॉ. पूजा यादव

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. पूजा यादव को इंडो-जर्मन साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (आईजीएसटीसी) से प्रतिष्ठित वाइजर ग्रांट 2023 से पुरस्कृत किया गया है। आईजीएसटीसी जर्मन फेडरल मिनिस्टरी ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च (बीएमबीएफ) और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), भारत सरकार का एक संयुक्त प्रयास है।

अवश्य ही डॉ. पूजा यादव द्वारा किया जाने वाला शोध मानवता के लिए हितकारी होगा – कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अवश्य ही उनके द्वारा किया जाने वाला शोध मानवता के लिए हितकारी होगा। यहां बता दें कि इस योजना के अंतर्गत भारत-जर्मनी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र मिलकर कार्य करते हैं और शोध हेतु दोनों ही देशों में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने का अवसर पुरस्कृत वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाता है।
SHARE