Haryana Budget Session 2022 Update ऐतिहासिक सत्र में 81 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव मिले, 21 बने कार्यवाही का हिस्सा

0
287
Haryana Budget Session 2022 Update

Haryana Budget Session 2022 Update ऐतिहासिक सत्र में 81 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव मिले, 21 बने कार्यवाही का हिस्सा

  • सरकार ने दिए 388 प्रश्नों के जवाब, 15 विधेयक पास

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़ :

Haryana Budget Session 2022 Update : विधान सभा के इतिहास में पहली बार 81 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनमें से 21 पर सदन में चर्चा हुई। कुल 50 घंटे चली कार्यवाही के दौरान 15 विधेयक पारित किए गए। 160 तारांकित और 228 अतारांकित प्रश्नों के जवाब सरकार की ओर से दिए। (Haryana Budget Session 2022 Update) विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बुधवार को एमएलए हॉस्टल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सत्र की कार्यवाही का ब्योरा मीडिया के साथ साझा किया। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि बजट सत्र के पहले दिन सदन में गन्नौर से विधायक निर्मल रानी और फरीदाबाद (एनआईटी) से विधायक नीरज शर्मा को सर्वश्रेष्ठ विधायक के तौर पर सम्मानित किया गया।

50 घंटे की कार्यवाही में 8 घंटे 40 मिनट राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा

गुप्ता ने कहा कि बजट सत्र के लिए विधान सभा को कुल 18 विधेयक प्राप्त हुए थे। इनमें से 2 को प्रवर समिति को भेजा, जबकि एक विधेयक सरकार ने वापस ले लिया। इस प्रकार व्यापक चर्चा के बाद 15 विधेयक सदन ने पारित किए।2 मार्च से 22 मार्च तक हुई कुल 12 बैठकों में 49 घंटे 57 मिनट कार्यवाही चली। इसके अलावा 4 दिन का सत्रावकाश भी रहा, जिसमें सभी 74 विधायकों की 8 कमेटियों ने बजट का अध्ययन किया। करीब 50 घंटे की कार्यवाही में 8 घंटे 40 मिनट राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई, जिसमें से मुख्यमंत्री के विस्तृत जवाब सहित भाजपा को 4 घंटे 44 मिनट का समय दिया।

सत्र की 5 बैठकें बजट पर चर्चा को समर्पित रही। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कुल 10 घंटे 26 मिनट तक यह चर्चा जारी रखी।इस चर्चा में भाजपा को 5 घंटे 4 मिनट, (Haryana Budget Session 2022 Update)  जजपा को 41 मिनट, कांग्रेस को 3 घंटे 49 मिनट, इनेलो को 11 मिनट और निर्दलीय विधायकों को 41 मिनट मिले। इस सभी दलों के 20, 4, 19, 1 और 5 विधायकों को बोलने का अवसर दिया गया।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि विधान सभा सचिवालय को तारांकित प्रश्नों के लिए 500 नोटिस प्राप्त हुए थे। (Haryana Budget Session 2022 Update) इनमें से 385 प्रश्न स्वीकृत किए गए। बजट सत्र की कुल 12 बैठकों में से 8 की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई और प्रत्येक दिन 20 और कुल मिलाकर 160 प्रश्न शामिल किए गए। इनमें से 101 प्रश्नों पर चर्चा हो सकी। इसी प्रकार 296 अतारांकित प्रश्नों के लिए नोटिस प्राप्त हुए थे, जिसमें से 231 स्वीकृत हुए। कुल अतारांकित 228 प्रश्नों के जवाब सदन पटल पर रखे गए।

Read Also : Bhagwant Mann ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE