बॉक्सिंग में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन, 20 गोल्ड में से 10 हरियाणा के नाम

0
295
Haryana became the overall champion in boxing

हरियाणा ने खेलों में 52 गोल्ड भी झटके

चंडीगढ़ :

हरियाणा की मेजबानी में 4 जून से चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2021 में हरियाणा ने आखिरी दिन भी अपना दबदबा कायम रखा। बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीत कर हरियाणा बॉक्सिंग में ओवरऑल चैंपियन बन गया। हरियाणा की ओर से 8 लड़कियां और 5 लड़के फाइनल में पहुंचे थे, जिसमें 6 गोल्ड छोरियों ने और 4 गोल्ड छोरों ने अपने नाम करके खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2021 का चैंपियन बनाने की रेस में हरियाणा का स्थान मजबूत कर दिया है।45-48 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की गीतिका ने उत्तर प्रदेश की रागिनी उपाध्याय को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इसी प्रकार, 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की तमन्ना ने पंजाब की सुविधा भगत को 5-0 से हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी प्रकार, 52-54 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की नेहा ने उत्तराखंड की आरती धरिया को 5-0 से मात देकर गोल्ड मेडल हरियाणा की झोली में डाला।54-57 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की प्रीति ने मणिपुर की हुईर्डाे ग्रीविया देवी को पहले ही राउंड में नॉक आउट कर अपनी जीत दर्ज की और गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा, 57-60 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की प्रीति दहिया ने राजस्थान की कल्पना को 4-1 से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया।

हरियाणा के खाते में 52 गोल्ड, 39 सिल्वर और 46 कांस्य पदक

66-70 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की लशु यादव ने दिल्ली की शिवानी को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडन अपने नाम किया। इसके अलावा, 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की नीरू खत्तरी ने सिल्वर और 63-66 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की मुस्कान ने सिल्वर पदक जीता। 63.5 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के वंसज ने असम के ईमदाद हुसैन को हरकार गोल्ड जीता। 71 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के हर्षित राठी ने चंडीगढ़ के आशिष हुड्डा को हराया और गोल्ड पर कब्जा किया। इसी प्रकार, 75 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के दीपक ने महाराष्ट्र के कुनाल घोरपड़े को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 80 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के विशाल ने पंजाब के अक्श गर्ग को हराकर गोल्ड मेडल जीता। बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों ने गोल्डन पंच लगाकर हरियाणा के खाते में 10 पदक जोड़े, जिसकी बदौलत हरियाणा ने गोल्ड का अर्धशतक लगा दिया हैै। हरियाणा के खाते में 52 गोल्ड, 39 सिल्वर और 46 कांस्य पदक हैं और कुल 137 पदकों के साथ मेडल टैली में पहले नंबर पर काबिज है।

 

ये भी पढ़ें : नशे जैसी बुराई से लडऩे के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा : एसपी

SHARE