महेंद्रगढ़ : हरकोफैड ने किया पौधारोपण

0
282

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ पंचकुला द्वारा लघु सचिवालय जिला महेंद्रगढ में समुदाय के प्रति निष्ठा कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुधीर अहलावत सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति महेंद्रगढ़ उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन सत्यनारायण यादव शिक्षा अनुदेशक हरकोफैड द्वारा किया गया।
शिक्षा अनुदेशक हरकोफैड द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के तहत सुधीर अहलावत सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति महेंद्रगढ के कर कमलों से विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों को लगाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों व कर्मचारियों में अपने समुदाय के प्रति निष्ठा को बढावा देना है।
इस अवसर पर बिजेन्द्र सिंह भूमि मूल्याकंन अधिकारी, भूमि विकास बैंक महेंद्रगढ के मैनेजर दर्शन कौशिक, जितेन्द्र लिपिक, सुमित लिपिक, नरेंद्र कुमार उपनिरिक्षक, कबूल सिंह उपनिरिक्षक, मुकेश कुमार उपनिरिक्षक, गजेंद्र सिंह लिपिक, शक्ति कुमार लिपिक, ओमपति लिपिका व सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति महेंद्रगढ़ कार्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

SHARE