हर खेत स्वास्थ्य योजना के तहत हर खेत से किए जाएंगे मृदा नमूने एकत्रित

0
159
Har Khet Swasthya Yojana
Har Khet Swasthya Yojana

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
उपनिदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से हर खेत स्वास्थ्य योजना के तहत सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी महेंद्रगढ़ एवं उप मंडल अधिकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग महेंद्रगढ़ की निगरानी में वर्ष 2023-24 में खंड महेंद्रगढ़ से सतनाली के अधीन हर खेत से मृदा नमूने कृषि विभाग तथा किसान सहायकों द्वारा एकत्रित किए जाने हैं। इन एकत्रित मृदा नमूना का भूमि परीक्षण प्रयोगशाला महेंद्रगढ़ में विश्लेषण करके हर किसान को सोयल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

योजना का मुख्य उद्देश्य किसान को जमीन में उपलब्ध पोषक तत्वों की जानकारी देना है: बलवंत सिंह

उपनिदेशक बलवंत सिंह ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर किसान को उसकी जमीन में उपलब्ध पोषक तत्वों की जानकारी देना है ताकि किसान उसी अनुसार संतुलित खाद का उपयोग करके ज्यादा से ज्यादा फसल उत्पादन कर सकें एवं अपनी भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रख सकें। इसलिए सभी किसानों से अपील की जाती है मृदा नमूने एकत्रित करने में कृषि अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग कर इस योजना का संपूर्ण लाभ उठाएं।

इस अवसर पर कृषि अधिकारी मौजूद थे

इस अवसर पर सहायक भूमि सरंक्षण अधिकारी एवं मृदा परीक्षण अधिकारी भैराम यादव, महेंद्रगढ़ उपमंडल कृषि अधिकारी अजय यादव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : आम आदमी पार्टी के सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : मेरे बूथ का पन्ना प्रमुख मेरे देश को बदलेगा- डॉ पवन सैनी

यह भी पढ़ें : दिव्यांगजनों के लिए सार्वजनिक स्थानों में समावेशिता सुनिश्चित की जाएगी : केंद्र सरकार

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE