Haibatullah Akhundjata फिर सामने आया

0
373
Haibatullah Akhundjata

Haibatullah Akhundjata लंबे समय बाद कांधार में लोगों को किया संबोधित

आज समाज डिजिटल, काबुल:

Haibatullah Akhundjata अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के आद तालिबान का प्रमुख नेता हैबातुल्लाह अखुंदजादा एक बार फिर से लोगों के सामने आ गया। इस बार सक्रिय होते हुए उसने कांधार में अपने समर्थकों को संबोधित किया। ज्ञात रहे कि वह लंबे अरसे से गायब चल रहा था। गौरतलब है कि अखुंदजादा 2016 से ही यहां पर इस्लामी गतिविधियों की अगुवाई करता रहा है। लेकिन पिछले काफी समय से वह अंडरग्राउंड था। यहां तक कि अगस्त में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद भी वह सामने नहीं आ रहा था।

Haibatullah Akhundjata ने अफवाहों को दिया विराम

हैबातुल्लाह अखुंदजादा के लंबे समय से गायब रहने और तालिबान सरकार में भी कोई भूमिका न होने पर उसके बारे में तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। कई बार तो अखुंदजादा के मौत तक की आशंका भी जाहिर की गई। तालिबानी आॅफिशियल्स के मुताबिक शनिवार को वह दारुल उलूम हकीमा मदरसा पहुंचा था। इस दौरान उसने सिपाहियों और छात्रों से बात की थी।

Haibatullah Akhundjata 10 मिनट की आडियो क्लिप शेयर की

तालिबान के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दस मिनट की एक आॅडियो क्लिप शेयर की गई है। इस आॅडियो मैसेज में अखुंदजादा को अमीरुल मोमिनीन कहकर संबोधित किया जा रहा है। इसका अर्थ होता है विश्वसनीयों का कमांडर। अखुंदजादा इस दौरान धार्मिक संदेश दे रहा है। हालांकि इस भाषण में वह राजनीति की बात नहीं कर रहा है। लेकिन तालिबान लीडरशिप पर अल्लाह की मेहरबानी की बात जरूर कर रहा है।

SHARE