Guru Gobind Singh’s Birthday : दशमेश नगर में धूमधाम से मनाया गुरु गोबिंद सिंह जन्मदिवस

0
82
दशमेश नगर में गुरु गोबिंद सिंह जयंती मनाते हुए।
दशमेश नगर में गुरु गोबिंद सिंह जयंती मनाते हुए।

Aaj Samaj (आज समाज), Guru Gobind Singh’s Birthday, नीरज कौशिक, नारनौल :
गुरुद्वारा दशमेश नगर में गुरु गोबिंद सिंह साहिब के प्रकाश उत्सव का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शब्द कीर्तन किया गया, जिसमें मनजीत सिंह, बिजेंद्र सिह, प्रीत्तम सिंह, प्रभ सिमरन कौर व कथा वाचक बाबा गुरुप्रीत सिंह करनाल वाले प्रमुख रूप से मौजूद थे।

कथा वाचक बाबा गुरुप्रीत सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने सनातन धर्म की स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। इससे पूर्व शहर में नगर कीर्तन निकाला गया और जगह-जगह प्रसाद बांटा गया।

इस मौके पर प्रधान दशमेश प्रकाश सिंह, प्रधान गुरमेल सिंह, अमरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह चावला, सुरजीत सिंह अरोड़ा, गतका पार्टी प्रधान सुरजीत सिंह सीता, बलदेव सिंह चहल, जसबिंद्र, खालसा कैप्टन गुरमीत सिंह, हरजिंद्र खालसा, रवैल सिंह आदि मौजूद थे। मंच का संचालन निधान सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें  : BJP MLA Harvindra Kalyan : दुनिया की नजरें आज भारत पर: हरविंद्र कल्याण

यह भी पढ़ें  : Red Cross Committee : दिव्यांगजन सहायक उपकरण व बैटरी चालित तिपहिया साईकिल वितरण समारोह आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE