Gurmeet Ram Rahim Singh Z Plus Security जेल से बाहर रह रहे राम रहीम को मिली Z+ सुरक्षा

0
529
Cases Against Ram Rahim
Cases Against Ram Rahim

Gurmeet Ram Rahim Singh Z Plus Security जेल से बाहर रह रहे राम रहीम को मिली Z+ सुरक्षा

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़ :

Gurmeet Ram Rahim Singh Z Plus Security : फरलो पर चल रहे डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को आखिर जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है। इस बारे में एडीजी सीआईडी की तरफ से रोहतक रेंज के कमिश्नर को लिखे (Gurmeet Ram Rahim Singh Z Plus Security) पत्र में बताया गया है कि राम रहीम को खालिस्तानी समर्थित आंतकवादियों से काफी ज्यादा खतरा है, इसी कारण जेल से पहले भी राम रहीम को सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दी हुई थी।

डेरामुखी 27 फरवरी तक है फरलो पर

बता दें कि साध्वी से दुष्कर्म और हत्या के मामले में राम रहीम फरलो पर सुनारिया जेल से बाहर आया हुआ है और तब से गुरुग्राम डेरे में ही है। (Gurmeet Ram Rahim Singh Z Plus Security) अगर फरलो की बात की जाए तो यह 27 फरवरी को पूरी होगी। फरलो के खिलाफ पटियाला के भादसों निवासी परमजीत सिंह सहोली (Paramjit Singh Saholi) ने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की हुई है

7 फरवरी को दी गई थी फरलो

डेरा प्रमुख राम रहीम सिंह को 7 फरवरी को फरलो दी गई थी। उसके बाद से ही वह गुरुग्राम के नामचर्चा घर में रह रहा है। इस दौरान वह किसी से भी ज्यादा नहीं मिल रहा। (Gurmeet Ram Rahim Singh Z Plus Security) वहीं नामचर्चा घर में जो भी लोग उनसे मिल रहे हैं उनका पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है। इसके अलावा यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। आसपास के घर के लोगों पर भी आगामी दिनों तक घर की छतों पर आने की पूर्णत : मनाही है।

Also Read : लाल कलर का सूट पहन सपना चौधरी ने जमकर लगाए ठुमके, देखे वीडियो

SHARE