गुरदासपुर : भाजपा नेताओं पर जानलेवा हमले के विरोध में वर्कर्स ने एसएसपी दफ्तर के बाहर दिया धरना

0
280
Workers protest
Workers protest

गगन बावा, गुरदासपुर :
राजपुरा में भाजपा नेताओं पर हुए जानलेवा हमले और पंजाब की चरमरा चुकी कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर द्वारा एसएसपी गुरदासपुर के दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन जिलाअध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर गिल सहित कई भाजपा नेताओं ने पार्टी नेताओं पर हुए हमले के विरोध में पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया। गिल ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में विपक्षी पाटीर्यां खासकर कांग्रेसी भाजपा नेताओं पर हमले कर रहे हैं, यह लोग किसानो को बदनाम करना चाहते हैं। भाजपा नेताओं पर हमले किसी गहरी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं, कैप्टन सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए इन हमलों का सहारा ले रही है क्योंकि पंजाब सरकार के पाप किसान आंदोलन की आड़ में छुपे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब में माफिया का राज है, पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक दोनों हाथों से पंजाब को लूट रहे है। पंजाब का किसान , मजदूर, व्यापारी, सरकारी कर्मचारियों सहित समाज का प्रत्येक वर्ग कैप्टन सरकार से दुखी है। कांग्रेस सरकार द्वारा जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया, जिससे आज पंजाब की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और जल्द से जल्द इस सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि गुरूओं की धरती पर गुरुद्वारों और मंदिरों पर हमले शर्मनाक हैं। यह पंजाब की संस्कृति नहीं। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर सहित पंजाब में हो रहे थोड़े बहुत विकास के काम मोदी सरकार द्वारा भेजे पैसे से ही संभव हो पाए हैं, वरना पंजाब सरकार तो पिछले चार साल से खजाना खाली होने का रोना रो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास के लिए मोदी सरकार द्वारा भेजे पैसे में भी कैप्टन सरकार द्वारा घोटाला किया गया।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राकेश ज्योति, जिला महांमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजीत सिंह काहलों, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह रियाड, सुखदेव सिंह थम्मन, जसविंदर सिंह बबलु, राजन गोयल, भाजपा नेता विकास गुप्ता, जिला मीडिया इंचार्ज विनोद कालीया, जिला प्रवक्ता कमल ज्योति, जिला सचिव प्रवीण कुमार, ज्योति महाजन, मण्डल प्रधान गुरदासपुर अतुल महाजन, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव अल्का महंत, गुरमीत कौर, महिला मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष रेणु कश्यप, महिला मोर्चा जिला प्रधान कुलविंदर कौर, एस सी मोर्चा जिला प्रधान यशपाल कौंडल, युवा मोर्चा जिला प्रधान शिव प्रसाद, किसान मोर्चा जिला प्रधान ठाकुर रंजीत सिंह, बलविंदर सिंह बिट्टू मकौडा, मण्डल प्रधान डा दिलबाग राय, दर्शन गरोटीया, मनोहर लाल, भीष्म सिंह बिट्टु, बाबा कर्मजीत सिंह, मंडल शहरी महांमंत्री प्रीतम सिंह राजा, डिक्की सैनी, उपाध्यक्ष अंकुश महाजन, राज चौहान, भाजपा नेत्री बिंदीया, भाजपा नेता अनिल नंदा, सचिव अंकुर शर्मा, शिव दुग्गल, जिला सोशल मीडीया सह इंचार्ज उमेश्वर महाजन, सुखजिन्दर सिंह बथवाला, भुपिंदर सिंह, दीपक कुमार, रमन कुमार, शाम लाल और पुरूषोतम कमांडो मौजूद थे।

SHARE