गुरदासपुर : सेवा भारती ने श्मशानघाट में किया पौधारोपण

0
403
Van Mahotsav celebrated by planting 30 saplings
Van Mahotsav celebrated by planting 30 saplings

गगन बावा, गुरदासपुर :

सेवा भारती की तरफ से गांव रावलपिंडी के शमशान घाट में 30 पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण में हम सभी को पौधों का परिवार के सदस्य की भांति ही संरक्षण करना चाहिए। प्राकृतिक असंतुलन को रोकने के लिए आज बहुत जरूरी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं और उनकी देखभाल ही पूरे मन से की जाए। पेड़ों का हमारे जीवन में एक बहुत ही अहम स्थान है। यह वातावरण को शुद्ध रखने में सहायता प्रदान तो करते ही हैं, साथ ही हमें जीवनदायिनी आक्सीजन सहित फल, फूल, छाया, शीतलता भी देते हैं। बरसात भी पौधों की देन है, जितनी ज्यादा हरियाली होती है उतनी ही अच्छी बरसात भी होती है और बाढ़ जैसे आपदा को भी पेड़ पौधे ही रोकते हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। ऐसे बरसात के मौसम में पौधे जल्दी फलते-फूलते हैं। इसलिए बरसात के दिनों में हमें ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए। इस मौके पर सेवा भारती से सभी सदस्य मौजूद थे।

SHARE