गुरदासपुर: स्कूल के लिए निकली नाबालिगा के साथ किया दुष्कर्म

0
345
rape
rape
गगन बावा, गुरदासपुर:
थाना दीनानगर के तहत आते गांव की नाबालिगा के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। थाने के तहत आते गांव की महिला ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह सुबह आठ बजे रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए निकलवी थी। पढ़ाई खत्म करने के बाद वह दोपहर 12 बजे घर आ गई। उस दिन से ही वह काफी परेशान रहने लगी और स्कूल भी नहीं गई। उसने जब बेटी से इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि वह जब स्कूल गई थी तो उसे आरोपी अरविन कुमार पुत्र राजकुमार रास्ते में मिला था। उसने कहा था कि उसके साथ कोई जरूरी बात करनी है। वह उसे अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर गुरदासपुर की तरफ एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने बर्गर खिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
SHARE