गुरदासपुर : राकेश कुमार शर्मा रसूलपुर का प्रधान नियुक्त

0
346
Sadana's uproar meeting Shri Bhairavnath Temple, Pachhowal
Sadana's uproar meeting Shri Bhairavnath Temple, Pachhowal

गगन बावा, गुरदासपुर :

श्री ब्राह्मण सभा (रजि) पंजाब की शाखा पचचोवाल, रसूलपुर, महाराजपुर, सदाना की हंगामी बैठक श्री भैरवनाथ मंदिर, पच्चोवाल में हुई। इसमें श्री ब्राह्मण सभा जिला गुरदासपुर के प्रधान मनमोहन डोगरा, वरिष्ठ उप अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, कार्यकारणी सदस्य रोशन लाल, जुगल किशोर शर्मा आदि विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में समाज में  प्रतिदिन धर्म परिवर्तन, लव जिहाद जैसी आ रही खबरों पर चिन्ता व्यक्त की गई। इस बैठक में राकेश कुमार शर्मा को रसूलपुर का प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा तारा चंद मेहता को चौन्ता का सचिव, हरि कृष्ण शर्मा को महाराजपुर/सदाना का अध्यक्ष चुना गया। परषोत्तम लाल अध्यक्ष चौन्ता व सत पाल अध्यक्ष शाखा पंडोरी बैंस की बढ़िया कार्य शैली को देखते हुए अगली अवधि के लिए उन्हें दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया। इस बैठक में विमल कुमार शर्मा, नरेंद्र पाल शर्मा, मोहन लाल शर्मा, सुरजीत कुमार शर्मा , देवीदास शर्मा, विक्की शर्मा, साहिल शर्मा, हरि भजन शर्मा, पुरुषोत्तम लाल शर्मा, सागर शर्मा आदि उपस्थित थे। मंदिर कमेटी द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया।

SHARE