गुरदासपुर : युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, तीन के खिलाफ केस

0
291
case-registered
case-registered

गगन बावा, गुरदासपुर :

थाना कलानौर पुलिस ने युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। सिमरदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी मोहल्ला दगड़ कलानौर ने बताया कि वह विदेश जाने का इच्छुक था। आरोपी हरप्रीत सिंह पुत्र परगट सिंह निवासी शिव कालोनी, कैथल रोड हरियाणा (वर्तमान निवासी अमेरिका), मेहर सिंह पुत्र विरसा सिंह, सुखविंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी शिव कालोनी, कैथल रोड, हरियाणा ने उसे अमेरिका भेजने के नाम पर 22 लाख रुपए ले लिए। आरोपियों ने काफी समय बीतने के बाद भी न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे ही लौटाए। पुलिस उच्चाधिकारियों की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

SHARE