गुरदासपुर: संसद के घेराव की तैयारी में जुटे किसान, कृषि कानूनों के खिलाफ भूखहड़ताल जारी

0
215
Kirti Union
Kirti Union

गगन बावा, गुरदासपुर

रेलवे पार्किंग में किसानी आंदोलन के 290वें दिन 208वां जत्था भूख हड़ताल पर बैठा, जिसमें किरती यूनियन के चणन सिंह दोरांगला, सागर सिंह भोला, प्रदीप सिंह भोला, हरभजन सिंह संगलपुर शामिल रहे। वक्ताओं मक्खन सिंह कुहाड़, कपूर सिंह घुम्मन, चणन सिंह दोरांगला, मलकीयत सिंह, कुलजीत सिंह, बाबा बलदेव सिंह, एसपी सिंह गौसल, गुरदीप सिंह आदि ने बताया कि 22 जुलाई से संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा रोज संसद दिल्ली के सामने, जो 200 किसानों का धरना दिया जा रहा है, उसमें धरनकारियों द्वारा गिरफ्तारियां भी दी जा सकती हैं।

नेताओं ने बताया कि धरने के दौरान गिरफ्तारियों कार्यक्रम में शामिल होने हित वालंटियर बनने प्रति लोगों में भारी उत्साह है। किसान-मजदूर व अन्य बड़ी संख्या में अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं।  संसद के बाहर रोजाना 200 किसानों द्वारा धरना देने से केंद्र सरकार की नींव हिल जाएगी। इससे केंद्र सरकार कृषि कानून रद्द करने को मजबूर होगी। यही नहीं विरोधी पार्टियों के सांसद संसद में कषि कानून रद्द कराने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डालेंगे। इस मौके पर पलविंदर सिंह, हरभजन सिंह, महिंदर सिंह, तरसेम सिंह, बावा राम आदि मौजूद थे।

SHARE