गुरदासपुर: कम रेट पर सोना देने का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, तीन के खिलाफ केस

0
281
fir
fir
गगन बावा, गुरदासपुर:
थाना सिटी पुलिस ने कम रेट में सोना देने का झांसा देकर 30 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामला डीएसपी क्राइम की जांच के बाद दर्ज किया गया है। गुरमीत कौर पत्नी दीदार सिंह निवासी बल्ल खुर्द, अमृतसर देहाती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुखी पत्नी अमनदीप सिंह और अमनदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी नजदीक टाहली वाला चौक, सुल्तानपुर रोड अमृतसर में उससे होटल इंटरनेशनल नजदीक बस स्टैंड गुरदासपुर के पास 30 लाख रुपए लिए थे। आरोपियों ने उसे पैसों के बदले में कम रेट पर सोना देने का झांसा दिया था। आरोपियों ने सोची समझी साजिश के तहत उसके साथ धोखाधड़ी की। बार-बार कहने के बावजूद भी न तो उसके पैसे लौटाए गए और न ही उसे सोना दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
SHARE