गुरदासपुर : शहीदों के सपने को पूरा करना बीजेपी का लक्ष्य : अतुल महाजन

0
301
Martyr Chandrashekhar Azad's birth anniversary
Martyr Chandrashekhar Azad's birth anniversary

गगन बावा, गुरदासपुर :
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी मंडल गुरदासपुर शहरी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष अतुल महाजन की अध्यक्षता में स्थानीय गीता भवन मंदिर किया गया। इस अवसर पर जिला विनोद कालिया, जिला सचिव प्रवीण कुमार, भाजपा नेता विकास गुप्ता विशेष तौर पर शामिल हुए। इसके इलावा मंडल महांमंत्री प्रीतम सिंह राजा, कुणाल गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अंकुश महाजन, राज चौहान, युवा मोर्चा जिला प्रधान शिव प्रसाद, मंडल सचिव शिव दुग्गल, मंडल कोषाध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, मोर्चा मंडल प्रधान किरण मेहरा, ओबीसी मोर्चा मंडल प्रधान गुलशन रूबी, दीपक कुमार, राहुल केहर आदि ने पहुंचकर शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद करते श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अतुल महाजन ने कहा कि देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस आयु में युवाओं के मन में कई तरह के सपने होते हैं,उस आयु शहीद चंद्रशेखर आजाद ने अपने बारे में न सोच कर, देश की आजादी का सपना देखा और इस सपने को पूरा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

SHARE