गुरदासपुर: कृषि विज्ञानियों ने किया गन्ने की फसल का निरीक्षण

0
460
gurdaspur sugar cane crops
gurdaspur sugar cane crops

गगन बावा, गुरदासपुर:
डॉ. सुखदेव सिंह सिद्धू निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंजाब, गुरविंदर सिंह खालसा आयुक्त, गन्ना शाखा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, गुरदासपुर के नेतृत्व में गन्ना किसानों की प्रति हेक्टेयर आय बढ़ाने के लिए पंजाब में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। इस अभियान के तहत गन्ना शाखा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, क्षेत्रीय गन्ना अनुसंधान केंद्र पीएयू और गुरदासपुर सहकारी चीनी मिल के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न गन्ना काश्तकारों के खेतों का दौरा किया। डॉ अमरीक सिंह सहायक गन्ना विकास अधिकारी, डॉ. अरविन्दर पाल सिंह कैरों मुख्य गन्ना विकास अधिकारी, विक्रांत सिंह गन्ना विशेषज्ञ और मिल के तकनीकी फील्ड स्टाफ ने गांव बगियाल के प्रगतिशील गन्ना किसान लखविंदर सिंह के गन्ना फार्म की जानकारी देते हुए कहा कि गुरदासपुर सहकारी चीनी मिल, इंडियन सुक्रोज मुकेरियां और चड्ढा चीनी मिल, कीड़ी अफगाना क्षेत्र में गन्ना उत्पादकों को तकनीकी जानकारी प्रदान करने के लिए मिलकर आॅनलाइन वेबिनार आयोजित करेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 में मिल को आपूर्ति किये गये गन्ने का बकाया भुगतान किसानों के खातों में कर दिया गया है और अब कोई बकाया नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 के गन्ना बकाया का भुगतान गन्ना किसानों के बैंक खातों में 16 फरवरी, 2021 तक जमा किया गया है और शेष राशि गन्ना किसानों के बैंक में जल्द जमा की जाएगी। डॉ विक्रांत सिंह ने कहा कि गन्ने की उपज में वृद्धि के लिए नई किस्मों की खेती की जानी चाहिए। प्रगतिशील गन्ना किसानों को गन्ने के बीज की रूपांतरण दर बढ़ाने के लिए नई किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गन्ने की फसल पर किसी भी बड़े कीट या बीमारी का हमला नहीं हुआ है, फिर भी गन्ने की फसल का नियमित निरीक्षण आवश्यक है। गन्ना उत्पादक लखविंदर सिंह ने बताया कि बगियाल गांव में करीब 90 फीसदी क्षेत्र में गन्ने की खेती की जा चुकी है।

SHARE