गुरदासपुर:  कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए लागू किए कृषि कानून

0
246
गगन बावा, गुरदासपुर: 
रेलवे स्टेशन गुरदासपुर पुर चल रहा किसानों का पक्का मोर्चा बुधवार को 307वें दिन में दाखिल हो गया। आज 225वें जत्थे ने भूख हड़ताल रखी। इसमें पंजाब किसान यूनियन के वर्कर जागीर सिंह बोपाराए, सेवामुक्त हेड मास्टर बलदेव सिंह, सहदेव सिंह, हरविंदर सिंह, थुड़ा सिंह, दलजीत सिंह आदि शामिल रहे।
इस मौके पर किसानों को संबोधित करते किसान नेता गुरदीप सिंह मुस्तफाबाद, सुखदेव सिंह, एसपी सिंह, करनैल सिंह, सुखविंदर सिंह हुंदल ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोक राज्य की कद्रों कीमतों को एक तरफ रख कर आम लोगों की भावनाओं के खिलाफ काम करते कृषि कानूनों को लागू किया है। ये कानून कारपोरेट घरानों के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए हैं। सभी वक्ताओं ने बढ़ रही महंगाई पर चिंता जताते कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को मानते हुए महंगाई को कम करना चाहिए।
इस मौके पर अन्य के अलावा महेंद्र सिंह, सलविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, संदीप सिंह, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह, गुरविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, कुलबीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुखप्रीत सिंह, अरविंदर सिंह, जसवंत सिंह आदि मौजूद थे।
SHARE