चंडीगढ़ : गेस्ट टीचर्स ने की रेगुलराइजेशन पॉलिसी की मांग

0
324

आज समाज डिजिटल
चंडीगढ़। गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अपने अध्यक्ष शिव मूरत और चेयरमैन प्रवीण शर्मा की अगुवाई में भाजपा के राष्ट्रीय  कार्यकारिणी के सदस्य, हिमाचल के सह-प्रभारी, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन से मिला। गेस्ट टीचर्स ने चंडीगढ़ में कॉन्ट्रैक्ट इंप्लाइज व गेस्ट टीचर्स की अभी तक कोई रेगुलराइजेशन पॉलिसी न होने के बारे में अवगत करवाया। एसोसिएशन ने बताया कि चंडीगढ़ में पिछले बीस सालों से कॉन्ट्रैक्ट इंप्लाइज विभिन्न विभागों में काम कर रहे हैं व चंडीगढ़ प्रशासन ने अभी तक उनकी जॉब सिक्योरिटी के लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई और न ही पंजाब की 2011 की रेगुलराइजेशन पॉलिसी अपनाई। हालांकि  चंडीगढ़ में पंजाब के रुल अपनाए जाते हैं। गेस्ट टीचर्स ने मांग की कि  रेगुलर पोस्टों की भर्ती में पहले से लगे कांट्रैक्ट इंप्लाइज व गेस्ट टीचर्स को इशतिहार में छूट देकर रेगुलराइजेशन पॉलिसी बनाई जाए। संजय टंडन ने यूनियन को आश्वासन दिया कि जल्द ही वह भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और चंडीगढ़ के सलाहकार धर्मपाल के समक्ष इस मुद्दे पर जल्द विचार विमर्श करेंगे। 

SHARE