बिजली की तारों का बहाना हरियाली को बनाया जा रहा है निशाना

0
135
Greenery is being targeted on the pretext of electric wires
Greenery is being targeted on the pretext of electric wires

इशिका ठाकुर, करनाल :

पेड़ काटकर लोगों को ग्लोबल वार्मिंग से बचाएगा करनाल नगर निगम,बिजली की तारों का बहाना हरियाली को बनाया जा रहा है निशाना,निगम की दो मशीनें शहर भर में पेड़ों पर बरपा रही कहर, कुंभकरण की नींद मे सोया वन विभाग

पेड़ काटकर लोगों को ग्लोबल वार्मिंग से बचाएगा करनाल नगर निगम

बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन से संघर्ष के बीच नगर निगम करनाल ने इससे निपटने का नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। नगर निगम को मिली दो ट्री कटर मशीनें पिछले काफी समय से शहर भर में हरियाली पर कहर बरपा रही हैं। बहाना चाहे बिजली की तारों का हो या किसी इमारत से सटे होने का, शहर में बहुत सारे पेड़ों को इसी प्रकार निशाना बनाकर काटा जा रहा है।

Greenery is being targeted on the pretext of electric wires
Greenery is being targeted on the pretext of electric wires

अब इसके पीछे असली वजह क्या है यह तो नगर निगम जाने लेकिन निगम की दो मशीनें आजकल आमजन की ऑक्सीजन और असंख्य जीव-जंतुओं के आश्रय को समाप्त करने का भरपूर प्रयास कर रही है। किसी भी बहाने की आड़ लेकर असंख्य हरे भरे विशाल पेड़ों को काटकर हरियाली खत्म की जा रही है। गर्मियों में जहां इंसान के साथ-साथ जीव जंतुओं को भी छांव की जरूरत होती है वही गर्मी की शुरुआत में ही नगर निगम का कुल्हाड़ा पेड़ पौधों पर चलना शुरू हो गया है।

कुंभकरण की नींद मे सोया वन विभाग

यह मशीनें जरा सा इशारा होते ही पूरे पेड़ को खत्म कर डालती हैं, चाहे उस पर कितने ही जीव जंतुओं का बसेरा क्यों ना हो। सब जानते हैं कि एक पेड़ को बड़ा होने और फलने फूलने में सालों लग जाते हैं लेकिन निगम की मशीनें उन्हें एक झटके में ही काट डालती हैं। हैरानी की बात तो यह है कि सब कुछ देखते और जानते हुए भी वन विभाग कुंभकर्ण की नींद में सोया हुआ है।

नगर निगम की इस कार्यवाही से नाराज पीड़ित जीव-जंतुओं और पक्षियों ने सरकार से न्याय की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें –केयूके की मेरिट सूची में छाए आर्य महाविद्यालय के होनहार

यह भी पढ़ें – डॉक्टर एम.के.के.आर्य मॉडल स्कूल में ‘स्वच्छता स्वास्थ्य की कुंजी’ विषय पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम

यह भी पढ़ें –  नांगल चौधरी में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क :-डिप्टी सीएम

Connect With Us: Twitter Facebook 

SHARE