यमुनानगर : सरकार पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है,अधिकारियों की लापरवाही नहीं होगी सहन : विधायक घनश्यामदास अरोड़ा 

0
305
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
सिटी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने नगर निगम के दोनो एक्सईएन एल सी चौहान, एक्सईएन रवि ओबरॉय व एस डी ओ मुनेश्वर भारद्वाज को मोडल टाउन पार्कों की व्यवस्था ओर सड़कों की व्यवस्था सुधारने के लिए कहा। सड़कों का निरीक्षण करते हुए भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोडा़ ने सड़कों के हालात का बारीकी से निरीक्षण किया व आस पास रहने वाले लोगों से बातचीत की व उनकी परेशनियो को जाना। विधायक घनश्यामदास अरोडा़ ने सम्बंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सड़को के कार्यों को पूरा किया जाए व कमी पाए जाने पर उचित कार्यवाही के आदेश दिए। हरियाणा की वर्तमान भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण कार्यों में व पार्कों के रखरखाव में उच्च स्तर की सामग्री का इस्तेमाल होना चाहिए। लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्राप्त होनी चाहिए, लंबित पड़े कार्य जल्द पूरे हो। शहर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। विधायक अरोड़ा ने कहा कि बताए गए कार्यों की प्रगति जांचने के लिए वो जल्दी ही कुछ विभागों व चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगें व किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
SHARE