Gold Silver Price Today 24 February 2022

0
449
Gold-Silver Price Today Update

Gold Silver Price Today 24 February 2022

आज समाज डिजिटल, अम्बाला :

यूक्रेन पर रूस के बीच लगातार हो रहे हमले के बाद दुनियाभर के बाजारों में उतर चढ़ाव साफ देखा जा सकता है। शेयर बाजार में भी भरी गिरावट देखने को मिल रही है । वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के भाव भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच सोने और चांदी के भाव में भी लगातार तेजी देखने को मिल रही हैं। एमसीएक्स के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार आज सोने की कीमत 2.45 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद सोने की कीमत 50 का पार पहुंच गई है 10 ग्राम सोने की कीमत 50,615 है। वहीं चांदी के दाम में भी 2.61 फीसदी की तेजी दर्ज की जा रही है इसके साथ चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। चांदी की कीमत 66,271 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है।

गोल्ड खरीदते समय रखें इस बात का ध्यान

Gold Silver Price Today 17 February 2022

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। (Gold Silver Price)

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

Gold Silver Price Today 2 February 2022

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

ऐसे तय होती है सोने की कीमत

Gold Silver Price Today 24 January 2022

ज्यादातर सोने की ज्वेलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वेलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत 7 सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वेलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

Gold Silver Price Today 24 February 2022

Read Also : हरियाणवी संस्कृति का आनंद लेने उमड़ी भीड़ Enjoy Haryanvi Culture

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE