Gold Price Update 2 March 2022 सोने की कीमत्त में मामूली बढ़ोतरी, जानिए दाम

0
545
Gold Price Today 31 March 2022
Gold Price Today 31 March 2022

Gold Price Update 2 March 2022 सोने की कीमत्त में मामूली बढ़ोतरी, जानिए दाम 

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Gold Price Update 2 March 2022 : उतार चढ़ाव के बीच आज फिर सोने की कीमत में उछाल आया है। हालांकि चांदी की कीमत में कमी आई है। MCX पर सोने का भाव 0.12 फीसदी की तेजी आने से सोने की कीमत 51,876 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमत में आज गिरावट के बाद भी 67 हजार के ऊपर कारोबार कर रही है। एमसीएक्स पर चांदी के दाम में 0.42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है (Gold Price Update 2 March 2022) और इसके साथ चांदी की कीमत कम होकर 67,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

इस प्रकार चेक करें प्राइस

Gold Silver Price Today 24 January 2022

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं। (Gold Price Update 2 March 2022)

Gold खरीदते समय रखें इस बात का ध्यान

Gold-Silver Price Today Gold price shines, silver fades, these are the rates

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए।(Gold Price Update 2 March 2022)  हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

Also Read : मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित करेगी हरियाणा सरकार
SHARE