Gold Price Today 31 March 2022 सोने के रेट में आई गिरावट, जानिए क्या है दाम

0
427
Gold Price Today 31 March 2022
Gold Price Today 31 March 2022

Gold Price Today 31 March 2022

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Gold Price Today 31 March 2022 : एक तरफ देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में रोज बढ़ोतरी हो रही है। चौतरफा महंगाई ने जनता की कमर तोड़कर रख दी है। वहीं इसके उल्ट सोने के रेट (Gold Rate) में गिरावट आई है। एक दिन पहले भी सोने चांदी के दामों में कमी आई थी। वहीं आज 31 मार्च को सोने के दाम (Gold Rate) में गिरावट दर्ज की गई है।

सोना का भाव कुल 10 रुपए गिरा है। इसके बाद 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 47,640 रुपये हो गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में 47,640 रुपए है, चेन्नई में 47,910 रुपए है, मुंबई में 47,640 रुपए है और कोलकाता में 47,640 रुपए है।

वहीं MCX पर सोना वायदा 0.34 फीसदी या 178 रुपये की गिरावट के साथ 51,598 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी वायदा 0.82 फीसदी या 556 रुपये की गिरावट के साथ 66,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

Gold Price Today 31 March 2022
Gold Price Today 31 March 2022

बता दें कि आमतौर पर राज्यों में 24 कैरेट के सोने को शुद्ध माना जाता है। लेकिन ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है।

इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड हॉल मार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्क योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन नियम और रेगुलेशन का काम करती है।

Gold Price Today 31 March 2022

Read Also : Petrol-Diesel Price Today 31 March 2022 नहीं थमी रफ्तार, आज फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोत्तरी

Read Also : Share Market Update Today 31 March 2022 सेंसेक्स में 70 अंकों की तेजी, निफ्टी 20 शेयर गिरावट में

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE