Global Warming Effect: बढ़ती गर्मी से विलुप्त होने की कगार पर समुद्र की कई प्रजातियां

0
369
Global Warming Effect
लगातार बढ़ रही गर्मी से विलुप्त होने की कगार पर समुद्र की कई प्रजातियां

Aaj Samaj (आज समाज), Global Warming Effect, न्यूयार्क: लगातार बढ़ रही अत्यधिक गर्मी के कारण समुद्र में अधिकांश प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक अमेरिका से लेकर चीन तक इन दिनों उत्तरी गोलार्ध का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी के साथ हीटवेव यानी लू की चपेट में है। जिसके कारण न केवल लोगों के स्वास्थ्य बल्कि पर्यावरण भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

पश्चिमी हिस्सों में भी बढ़ा तापमान

पश्चिमी हिस्सों में भी तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है, जिस कारण समुद्र में लू की स्थिति बन गई है जो कई समुद्री प्रजातियों के विलुप्ति होने की वजह बन सकती है।

चीन में बना उच्चतम तापमान का नया रिकॉर्ड

डब्ल्यूएमओ के मुताबिक 16 जुलाई को चीन के शिनजियांग प्रांत में तापमान 52.2 डिग्री तक पहुंच गया था जो देश में उच्चतम तापमान का एक नया रिकॉर्ड है। इसी तरह अमेरिका के फीनिक्स में भी लगातार 31 दिन तक तापमान 43.3 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

जंगलों में आग का प्रकोप

भीषण बारिश और बाढ़ ने भी क्षेत्र को व्यापक तौर पर प्रभावित किया है, जिसका पूरी दुनिया में असर देखने को मिला है। बाढ़ व बारिश के कारण कई लोग हताहत हुए हैं और हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। बढ़ते तापमान की वजह से जंगलों में आग का प्रकोप भी बढ़ा है।

इन देशों में जंगलों की आग ने मचाई तबाही

अल्जीरिया, ग्रीस, इटली और स्पेन सहित भूमध्य सागर के कुछ हिस्सों में जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं और हजारों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा है। वहीं, तीन ग्रीक द्वीपों रोड्स, इविया और कोर्फू से सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला गया है।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE