Global Warming And Climate Change: दिल्ली में भी बढ़ रहा वार्षिक औसत अधिकतम तापमान

0
341
Global Warming And Climate Change
दिल्ली में भी बढ़ रहा वार्षिक औसत अधिकतम तापमान

Aaj Samaj (आज समाज), Global Warming And Climate Change, नई दिल्ली: ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से देश की राजधानी दिल्ली के वार्षिक औसत तापमान में हर साल बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली स्थित मौसम विभाग के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में 1980 से 2022 तक औसत वार्षिक अधिकतम तापमान का आंकड़ा ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाता है। नासा के गोडार्ड इंस्टीट्यूट फार स्पेस स्टडीज के एक विश्लेषण के मुताबिक दुनिया में अधिकतर गर्मी 1975 के बाद हुई है।

  • 2002 के बाद से औसत तापमान में लगातार वृद्धि
  • 2022 में औसत अधिकतम तापमान 32.01 डिग्री

दिल्ली के औसत वार्षिक अधिकतम तापमान में भी गर्मी तभी से बढ़ती दिखाई देती है। उससे पहले के दशकों (1940 से 1980 के आसपास) में गर्मी का रुझान घटता दिखता है। वर्ष 1980 से 2022 के बीच 1987 में दिल्ली का वार्षिक औसत अधिकतम तापमान 32.73 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 1997 में यह सबसे कम 29.66 डिग्री सेल्सियस रहा। 2002 के बाद फिर यह कभी नीचे नहीं आया। तब से इसमें लगातार वृद्धि ही होती गई। वर्ष 2022 में यह 32.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव एम. राजीवन ने भी कहा है कि 1970 के बाद वैश्विक स्तर पर तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है, जो ग्रीनहाउस गैसों में वृद्धि के असर को दर्शाता है। अधिकतम तापमान न्यूनतम की तुलना में तेजी से गर्म होने की प्रवृत्ति को दर्शाता है।

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमाान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 1980 से 2022 तक के आंकड़े औसत वार्षिक अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाते हैं, जबकि न्यूनतम तापमान इतनी अधिक वृद्धि का संकेत नहीं देता है। उन्होंने बताया, तापमान में वृद्धि के साथ हवा की नमी धारण क्षमता भी बढ़ जाती है। इसका अर्थ है कि उमस में वृद्धि हो सकती हैै।

उत्तराखंड, हरियाणा व हिमाचल में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक पूर्व और पूर्वी मध्य भारत में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम के लिए शुक्रवार तक अलग-अलग जगह हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चार दिन बारिश होने की उम्मीद है। हरियाणा और पश्चिमउत्तर प्रदेश में बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होगी। पंजाब में गुरुवार को बारिश होने की संभावना है। बुधवार से दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE