चंडीगढ़ : हॉकी ओलंपिक के कांस्य पदक विजेताओं को 3-3 करोड़ रुपए तथा डीएसपी की नौकरी दें : सुखबीर

0
401
sukhbir

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहा है कि टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष टीम का हिस्सा रहे सभी खिलाड़ियों को 3-3 करोड़ का नगद इनाम दिया जाए। सुखबीर ने जारी एक बयान में कांग्रेस सरकार से टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी हॉकी खिलाड़ियों को पंजाब पुलिस में डीएसपी की नौकरी देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में भारतीय दल का हिस्सा रहे राज्य के सभी प्रतिनिधियों को 1 करोड़ रुपए दिए दिए जाने चाहिए।
सुखबीर ने कहा कि यह बेहद सम्मान की बात है कि पंजाब के 10 खिलाड़ी पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा  हैं। इन लड़कों ने ना केवल राज्य और देश का गौरव बढ़ा है, बल्कि उनकी जीत देश में खेल का पुनर्जीवित करने का उद्देश्य भी पूरा करेगी। हॉकी में युवाओं की रुचि 41 साल बाद ऐतिहासिक जीत के साथ दोबारा बढ़नी तय है।
सुखबीर ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हॉकी को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान मोहाली विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम की स्थापना के अलावा बड़ी संख्या में एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाए थे। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार बनने के बाद हम हॉकी के खेल को आगे लेकर जाने का प्रयास जारी रखेंगे, यदि कांग्रेस सरकार हॉकी कांस्य पदक विजेताओं को उचित इनाम राशि नहीं देती तो अगली शिरोमणि अकाली दल बसपा गठबंधन सरकार इसे इस निश्चित तौर पर पूरा करेगी।

SHARE