हत्या कर 12 साल की बच्ची से की थी हैवानियत, दो को फांसी Girl Brutally Murdered Two Hanged

0
389

आज समाज डिजिटल, पानीपत:
Girl Brutally Murdered Two Hanged: मतलौडा में यहां एक 12 वर्ष की बच्ची से हैवानियत करने के दोषी दो लोगों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। हैवानियत के बाद इन लोगों ने शव के साथ दुष्कर्म किया। मासूम का शव नाले में फेंक दिया। परिजनों को मासूम का शव नग्न मिला था।

मामा के घर रहती थी बच्ची Girl Brutally Murdered Two Hanged

12 वर्षीय मासूम बच्ची अपने मामा के घर रहती थी। 13 जनवरी 2018 को मासूम कूड़ा डालने के लिए तसला लेकर घर से निकली थी। दोषी सागर और प्रदीप 12 वर्षीय बच्ची के घर के बाहर ही मौजूद थे। बच्ची का पीछा दोनों ने किया और रास्ते से उसे उठा लिया। इसके बाद दोनों उसे प्रदीप के कमरे में ले गए। दोनों ने यहां पर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। चिल्लाने पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

घिनौनी हरकत: हत्या के बाद किया दुष्कर्म Girl Brutally Murdered Two Hanged

इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात की। बाद में पकड़े जाने के डर से उसके कपड़ों को जला दिया और तसले को छत पर छिपा दिया। शव को वाल्मीकि चौपाल के पास नाले में नग्न अवस्था में फेंक दिया था। साथ ही दोनों फरार हो गए थे।

गंदे नाले में मिला था शव Girl Brutally Murdered Two Hanged

परिवार वाले बेटी की तलाश करते रहे। 14 जनवरी की सुबह मासूम का शव गंदे नाले में पड़ा देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार वालों को किसी पर भी शंका नहीं थी। इसके बाद पुलिस जांच में आरोपितों का पता चला। प्रदीप ने रिमांड में गुनाह कबूल किया और सागर भी गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को पानीपत अदालत ने दोनों हैवानों को फांसी की सजा सुनाई।

Also Read: आशा वर्कर्स को सबसे ज्यादा मानदेय दे रहा हरियाणा 

Also Read: स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

Also Read: शिव पालकी पर फूलों की बारिश

Also Read: हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर का मानदेय दोगुना 

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE