यमुनानगर : धान की सरकारी खरीद 11 अक्टूबर से शुरू होने पर किसानों में रोष

0
350

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
धान की खरीद शुरू न होने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा यमुनानगर ने ऐलान किया है। कि अगर आज 1 तारीख को धान की खरीद शुरू नहीं होती तो 2 अक्टूबर को यमुनानगर जिले के किसान सुबह 10:00 बजे जगाधरी अनाज मंडी में इकट्ठे होंगे और वहां से बीजेपी के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर और यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के निवास स्थान पर धान की ट्रालीया ले जाकर उनके दरवाजे बंद कर देंगे तब तक उनके निवास पर धरना जारी रहेगा जब तक सरकारी खरीद शुरू नहीं होती जब से सरकार ने सरकारी खरीद शुरू की है आज तक 1 अक्टूबर को या उससे पहले 25 सितंबर को सरकार धान की खरीद शुरू कर देती थी लेकिन गठबंधन सरकार में पहली बार ऐसा हुआ है। कि सरकार ने आदेश करें हैं कि धान की खरीद पंजाब और हरियाणा में 11 अक्टूबर से शुरू की जाए आज तकरीबन 20 परसेंट धान कट कर मंडियों में आ चुका है। पूरी अनाज मंडी में धान से अटी पड़ी हैं लेकिन सरकार बहाने बनाकर खरीद से भागने जा रही है। विरोध स्वरूप कल बीजेपी और जेजेपी के मंत्रियों के निवास का घेराव करेंगे। मौके पर जिला अध्यक्ष संजू , सुभाष गुर्जर, जरनैल सागवान, धर्मपाल चौहान, गुरमेज कपूरी, पप्पल, ईश्वर टोपरा, गुरवीर, मनदीप, कृष्णपाल, राजकुमार, बिट्टू, व प्रवीण मौजूद थे।

SHARE