Furious demonstration at Delhi Gate, fire in the car: दिल्ली गेट पर उग्र प्रदर्शन, गाड़ी में लगाई आग

0
437

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिनभर से चल रहा दिल्ली में प्रदर्शन उग्र हो गया। गाड़ियों में आग लगाई गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। हालांकि दिलली पुलिस ने कहा लोगों को हटाने के लिए पानी के बौछार का प्रयोग किया गया। लाठीचार्ज या आसू गैस के गोले नहीं छोड़े गए। नागरिकता कानून के खिलाफ गुरुवार को भी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, अहमदाबाद, मुंबई समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए। लखनऊ में हिंसक प्रदर्शन हुए और आगजनी भी कई गई, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं कर्नाटक में भी प्रदर्शन के दौरान दो की मौत हो गई। दिल्ली में एहतियातन कई मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा गया है।

SHARE