कोरोना काल में 80 करोड़ को निशुल्क राशन

0
305

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
पूर्व केन्द्रीय मंत्री व अम्बाला लोकसभा से भाजपा सांसद ने शास्त्री कालोनी यमुनानगर में राशन वितरण केंद्र पर जाकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले मुफ्त राशन की गुणवत्ता की जांच की। सांसद रत्नलाल कटारिया ने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार गरीबों व पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया हुआ है।
यमुनानगर शास्त्री कालोनी स्थित सरकारी डिपू पर पहुंच कर सांसद रत्नलाल कटारिया ने राशन वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया व सारी प्रक्रिया को स्वयं अपने हाथ से करके देखा और संतुष्टि जाहिर की।
सांसद ने बताया की भाजपा सरकार द्वारा वन नेशन वन राशनकार्ड योजना लागू की गई है। जिससे देश में रहने वाला व्यक्ति जहां पर भी वह वर्तमान में रहता है। वह वहां से राशन ले सकता है। हरियाणा भाजपा सरकार ने भी ग्रेन एटीएम स्थापित करके योगय पात्र नागरिकों तक राशन पहुंचाने का निर्णय लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग व जाति के कल्याण के लिए योजनाओं को बना रही है।

इस दौरान भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पार्षद सुरेंद्र शर्मा, एएफएसओ विरेंद्र चौधरी साथ रहे।

SHARE