FiFa Worl Cup Final में हार के बाद फ्रांस में हिंसक घटनाएं, प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में लगाई आग, भारी पुलिस फोर्स तैनात

0
252
France Riots Fifa World Cup

आज समाज डिजिटल, France Riots Fifa World Cup : रविवार देर रात फुटबाल विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना से हार के बाद फ्रांस के लोगों में गुस्सा और रोष प्रकट हो गया। मैच हारने के बाद फ्रांस के लाखों फुटबाल प्रेमी हिंसक हो गए और सड़कों पर आकर आगजनी करने लगे।

(France riots) सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को तोड़ दिया गया और उनमें आग लगा दी गई। पूरे फ्रांस में इस तरह के हिंसक प्रदर्शन कई जगह शुरू हो गए। इसके बाद पुलिस ने हिंसा कर रहे लोगों को काबू किया। अकेले पेरिस (paris riots) में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 14 हजार पुलिस कर्मियों को उतरना पड़ा। (world cup final)

पुलिस से भी भिड़े प्रदर्शनकारी, आंसू गैस और वाटर कैनन से किया काबू

जैसे ही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस आई तो वे पुलिस से भी भिड़ गए। पुलिस कर्मियों पर पत्थर व अन्य सामान फेंका गया। हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने बिना समय गवाए आंसू गैस और वाटर कैनन का प्रयोग किया जिससे प्रदर्शनकारी तितर बितर हुए। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिंसा पेरिस के साथ-साथ लेओन व नीस में भी हुई है। (world cup final)

मैच के बाद मैदान में पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपित

शानदार खेल के बाद जब अंतिम क्षणों में फ्रांस की टीम अर्जेंटीना से हार गई तो सभी खिलाड़ी भावुक हो गए। उनके आंसु नहीं थम रहे थे। यह देखकर फ्रांस के राष्टÑपति इमैनुएल मैक्रों दर्शक दीर्घा के उठकर मैदान में आए और उन्होंने खिलाड़ियों को सांत्वना दी। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर खेल के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

ये भी पढ़ें : भारत ने कसा शिकंजा, बांग्लादेश के 133 रन पर 8 खिलाड़ी आउट

ये भी पढ़ें : भारत ने बांग्लादेश को 188 रन से हराया, सीरिज में 1-0 की बढ़त हासिल

ये भी पढ़ें : Fifa World Cup 2022 Final : सांसें थमा देने वाले मैच में अर्जेंटीना बना चैम्पियन, तीसरी बार जीता फुटबाल वर्ल्ड कप

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE