Four-Day Annual Function Of Gita Mandir यज्ञ और सत्संग से भगवान को प्राप्त करना सरल : स्वामी मुक्तानंद

0
501
Four-Day Annual Function Of Gita Mandir

Four-Day Annual Function Of Gita Mandir यज्ञ और सत्संग से भगवान को प्राप्त करना सरल: स्वामी मुक्तानंद

  • गीता मंदिर में चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न

प्रवीण वालिया,करनाल :

Four-Day Annual Function Of Gita Mandir : स्वामी मुक्तानंद महाराज ने कहा है कि यज्ञ से भगवान प्रसन्न होते हैं। इसके माध्यम से देवताओं को ऊर्जा मिलती हैै। आज के माहौल में जब वातावरण विषाक्त हो रहा है, उस समय यज्ञ के माध्यम से माहौल सकारात्मक बनता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में भी भगवान कृष्ण ने यज्ञ का महत्व प्रतिपादित किया है। कहा गया है कल युग में भगवान को यज्ञ और सत्संग के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकेगा।

यहां चार दिन से महायज्ञ और सत्संग हो रहा

वह आज सैक्टर 13 सिथत गीता मंदिर के चार दिवसीय वार्षिक समारोह में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि यहां चार दिन से महायज्ञ और सत्संग हो रहा है।(Four-Day Annual Function Of Gita Mandir) इसका फायदा यहां पर आ रहे लोगों को जरूर होगा। मंत्र थेरेपी के माध्यम से हम भीषण रोग को भी ठीक कर सकते हैं। यज्ञ और मंत्रों में अपार शक्ति होती है। चार दिवसीय समारोह के बारे में जानकारी देते हुए गीता मंदिर के मुख्य ट्रस्टी कैलाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि चार दिवसीय उत्सव तीन फरवरी से शुरू हुआ था।

ता मंदिर के उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया

इस समारोह मं मंदिर में तीन वेदियों की स्थापना की गई। गीता मंदिर के उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। स्वामी मुक्तानंद जी महाराज क़े सानिध्य में चार दिन तक धर्म सरस सरिता प्रवाहित होती रही। इस अवसर पर पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश नीलम सांगला ने भी अपने विचार रखे। इसके अलावा राजकुमार, गुरदयाल, विजय कुमार रोहित गुप्ता, शशि गुप्ता पार्षद बीर बिक्रम कुमार, विकास बंसल, अमित बंसल सहित विभिन्न लोगों ने भाग लिया। चार दिन चले इस महायज्ञ में लाखों आहुतियां विश्व शांति और मानवता के कल्याण के लिए दी गईं ।

Read Also  : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन 

Read Also  : तन्हा छोड़ गईं लता दी, अब गूंज रहा, कहां तुम चले गए 

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE