Former President Of Jind Municipal Council Abhay Singh Arya Passed Away,नेत्र दान कर जन कल्याण के अपने उद्देश्य को सफल कर गए अभय

0
330
Former President Of Jind Municipal Council Abhay Singh Arya Passed Away
Former President Of Jind Municipal Council Abhay Singh Arya Passed Away
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
Former President Of Jind Municipal Council Abhay Singh Arya Passed Away: जींद नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह आर्य का कल पानीपत में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। कल उनका अंतिम संस्कार पानीपत में किया गया। अभय सिंह आर्य जीवन पर्यन्त लोक कल्याण परोपकार के कार्य में लगे। कई संस्थाओं के पदाधिकारी रह कर उन्होंने समाज कल्याण के कार्य किए। अंतिम श्वांस से पहले भी नेत्र दान की इच्छा व्यक्त की। अंतिम संस्कार से पहले परिवार जनों नें उनके नेत्र दान किए। नेत्र दान कर अपने जनकल्याण वा परोपकार के उद्देश्य को सफल कर गए। Former President Of Jind Municipal Council Abhay Singh Arya Passed Away

 

Former President Of Jind Municipal Council Abhay Singh Arya Passed Away
Former President Of Jind Municipal Council Abhay Singh Arya Passed Away

ईमानदार छवि व कर्मठता आज भी लोग याद करते है

ज्ञात हो अभय सिंह आर्य भाजपा ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डा राजबीर आर्य के पिता जी थे। आर्य 1988 में नगर परिषद के प्रधान चुने गए। जींद में उनके कार्यकाल में रिकार्ड तोड विकास कार्य हुए जिनकी चर्चा आज भी जींद शहर में खूब होती है। वर्ष 2000 में नगर सुधार मंडल के प्रधान बनाए गए। नगर सुधार मंडल में रहकर भी शहर के विकास में कोई कसर नही छोड़ी। उनकी ईमानदार छवि व कर्मठता आज भी लोग याद करते है। अभय सिंह आर्य कट्टर आर्य समाजी थे अभय सिंह के परिवार की आर्य समाज राम नगर के निर्माण में महती भूमिका रही और भूमि भी इनके परिवार द्वारा दान में दी गई। वे लंबे समय तक आर्य समाज के प्रधान रहे। सैनी सभा जींद के प्रधान के तौर पर पर भी उनका कार्यकाल सराहनीय रहा। समाज में शिक्षा के प्रचार में उनके प्रयासों को समाज आज खूब याद करता है। Former President Of Jind Municipal Council Abhay Singh Arya Passed Away
SHARE