HomeपंजाबUncategorizedFormer Maharashtra CM Narayan Rane's son and Congress MLA Nitesh Rane arrested:...

Former Maharashtra CM Narayan Rane’s son and Congress MLA Nitesh Rane arrested: इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने वाले पूर्व महाराष्ट्र सीएम नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेट नितेश राणे पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि नितेश राणे कांग्रेस विधायक हैं और गुरुवार को विधायक नितेश राणे ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक इंजीनियर से गाली-गलौज की और उनके ऊपर गंदे पानी (कीचड़) डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हालांकि पिता पूर्व सीएम नारायण राणे ने माफी मांगी थी। कांग्रेस विधायक नितेश और उनके 40-50 समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 342, 332, 324, 120(ए), 147, 143, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक नितेश नारायण राणे और उनके समर्थकों ने एक इंजीनियर के साथ बद्तमीजी की। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए वीडियो के अनुसार, विधायक और उनके समर्थकों ने इंजीनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंका और पुल से बांध भी दिया। विधायक नितेश राणे का यह वीडियो कांकावली में मुंबई-गोवा हाईवे के पास बने एक पुल का है। यह घटना तब घटी जब इंजीनियर हाईवे पर गड्ढों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान विधायक और समर्थकों की इंजीनियर के साथ कुछ बहस भी हुई। सामने आए वीडियो में बहस के बाद कुछ लोग इंजीनियर पर बाल्टी से कीचड़ डालते हुए देखे जा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने इंजीनियर को पकड़कर नदी पर बने पुल से रस्सी से बांध दिया।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular