जन-जन के मसीहा थे पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल : उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

0
248
Former Deputy Prime Minister Tau Devi Lal was the messiah: Dushyant Chautala

मनोज वर्मा, कैथल: 

  • उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सैक्टर-20 में पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल की मूर्ति का किया अनावरण

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को सैक्टर-20 में पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल की 109वीं जयंती पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम स्थल पर सबसे पहले उन्होंने पार्क स्थल पर हवन यज्ञ में आहूति डाली। इस मौके पर उनके साथ पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, विधायक ईश्वर सिंह, विधायक रामकरण काला, विधायक अमरजीत सिंह ढांडा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर ताऊ देवी लाल अमर रहे के नारे गूंजते रहे। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने स्थानीय आरके फार्म में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की तथा लोगों को संबोधित किया।

पूर्व उप-प्रधानमंत्री ने सारा जीवन जनता की सेवा में बिताया

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व उप-प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल किसान, कमेरों व जन-जन के मसीहा थे। उन्होंने अपना सारा जीवन जनता की सेवा में बिताया। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने सदैव जरूरतमंदों के कल्याणार्थ अनेकों योजनाएं लागू की, जिसका लाभ आज भी मिल रहा है। देश व प्रदेश में उनका नाम बड़े आदर के साथ लिया जाता है। उनके जीवन से आज सभी प्रेरणा ले रहे हैं कि किस तरह दूसरों के भले के लिए उन्होंने कार्य किए। हम सभी को उनके विचारों को आगे ले जाने का कार्य करना चाहिए। जन-जन को उनकी जीवनी के बारे में बताने का काम हमें करना है। उनके दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए पीढ़ी दर पीढ़ी जन सेवा का कार्य किया जा रहा है और आगे भी ऐसे ही जन सेवक बनकर लोगों की सेवा करते रहेंगे।

विकास में ताऊ देवी लाल का अहम रोल रहा

ताऊ देवी लाल को नमन करते हुए आज प्रदेश भर में 108 लाईब्रेरी खोली गई हैं, क्योंकि शिक्षा के प्रति उनका विशेष रूझान रहा था। गांवों में लाईब्रेरी खुलने से स्थानीय युवाओं को पढऩे का मौका मिलेगा और यही बच्चे शिक्षा के बल पर आगे चलकर ऊंचे से ऊंचा मुकाम हासिल कर पाएंगे। हरियाणा प्रदेश की उन्नति व विकास में ताऊ देवी लाल का अहम रोल रहा है। उन्होंने कहा था कि असली भारत गांवों में बसता है और आज भी 70 प्रतिशत के करीब आबादी ग्रामीण आंचल में रह रही हैं। हम सब ग्रामीण आंचल के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से बरसात ज्यादा हुई है। अगर इस बरसात से फसलों में कोई नुकसान है तो उसकी स्पेशल गिरदावरी करवाकर नुकसान की भरपाई करने का काम किया जाएगा। मंच का संचालन रणदीप कौल ने किया।

ये लोग मौजूद रहे

इस मौके पर खादी बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी,प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, पूर्व विधयाक मखन सिंह,जेजेपी जिलाध्यक्ष धूप सिंह माजरा, बलराज नौच, राजू पाई, बलवान कोटड़ा, रणदीप कौल, रोशन ढांडा, पूर्व विधायक सतिंद्र राणा, हरदीप पाड़ला, बिल्लू चंदाना, जि़ला प्रवक्ता व इनसो राष्ट्रीय महासचिव शुभम गुप्ता, पाला राम सैनी , चंदरभान दयोरा, सत्यवान सिसमोर, अवतार चीका, प्रो रणधीर सिंह, प्रीतम कोलेखा, सुरेश राणा, सोनू शर्मा कोटड़ा,रतन चन्दना, बलविंदर जसवंती, लखविंदर जसवंती, राजेन्द्र जसवंती,जगतार माजरी,राम कुमार नायक,नरेश दलाल, विक्रम म्योली, जयबीर ढांडा, दर्पण मित्तल,रमेश मेहला राजेश राणा फरल, कैप्टेन बलजीत मोर, विक्रम सरपंच,जसबीर गुज्जर, ज्ञान गुज्जर, प्रीतम कोलेखा,अशोक बंसल , चरण सिंह सजूमा, आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : अपना जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाएं: कांबोज

ये भी पढ़ें : जोश और उत्साह के साथ आढ़तियों का धरना बरकरार

Connect With Us: Twitter Facebook 
SHARE