Former Congress president Ajay Kumar joins AAP in Jharkhand: झारखंड में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार हुए ‘आप’ में शामिल

0
188

एजेंसी,नई दिल्ली। जल्द ही दिल्ली विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिससे पार्टियां सक्रीय हैं। चुनावा आते ही नेताओं का पार्टियां बदलने का सिलसिला भी शरू हो जाता है। अब दिल्ली विधानसभा चुनावों के पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे अजय कुमार ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। अजय कुमार ने हाथ का साथ छोड़कर झाड़ू पकड़ लिया है। कांग्रेस को छोड़कर अब अजय कुमार ‘आप’ के साथ आ गए हैं।

माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इससे आम आदमी पार्टी को फायदा मिल सकता है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की। बता दें कि अजय कुमार ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। गुरुवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण साथी, देश के प्रशासन तंत्र के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर अजय कुमार आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं, मैं तह-ए-दिल से अजय कुमार जी का आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं। अजय कुमार ने कहा कि आप ही सच्चे अर्थों में ‘आम आदमी की पार्टी है’ जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है और विकास के लिए काम कर सकता है। पूर्व आईपीएस अधिकारी कुमार ने पिछले माह झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

SHARE